सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ लोग पोस्ट करते ही रहते हैं। उसमें से ही कुछ सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। आप भी अगर दूसरे लोगों की तरह सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो और फोटो देखे होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी मजेदार तस्वीरें वायरल होती हैं तो कभी भयावह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चीजें वायरल होती रहती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपने दोस्त के साथ अपने जन्मदिन की खुशी पर ट्रेन में सफर कर रहे लोगों को खाने के लिए वेफर्स और केक दे रहा है। ऐसा देखा एक शख्स ने उसका वीडियो बनाया और उसने बताया कि उसे अपने बचपन की याद आ गई। वीडियो बनाता हुआ शख्स कहता है, 'बंदे का बर्थडे था तो उसने पूरी ट्रेन में बर्थडे मना दी और बर्थडे पार्टी ऐसी नहीं, नॉस्टैलजिया वाली यार। मुझे तो अपना बचपन याद आ गया यार। चीप्स हो गया, समोसा हो गया, चॉकलेट(टॉफी) हो गया, केक हो गया।' आगे वो कहता है कि आज का सफर बढ़िया रहा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ' भारतीय रेलवे में नोस्टैल्जिया बर्थडे पार्टी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 42 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे लोग मुझे क्यों नहीं मिलते। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़के सिंपल होते हैं, वो किसी चीज की परवाह नहीं करते, जगह, समय, लोग, वो हर जगह सेलिब्रेट कर सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- बेस्ट बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन। वहीं एक यूजर ने कहा- सिर्फ दोस्तों में दिया, पूरे कोच को नहीं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
"मैं कल से ऑफिस नहीं आऊंगा..."; बंदे का रेजिग्नेशन देख हो जाएंगे आप दंग, फोटो हुई वायरल
पापा की परी भले न उड़ पाए मगर आंटी जी तो उड़ सकती हैं, यकीन नहीं तो देख लो Video