A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो सीट के लिए ट्रेन में भिड़ गए दो आदमी, Video देखा तो लोगों ने किया रिएक्ट

ये देखो सीट के लिए ट्रेन में भिड़ गए दो आदमी, Video देखा तो लोगों ने किया रिएक्ट

एक लड़ाई का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो ट्रेन के अंदर का है जहां सीट के लिए दो लोगों की लड़ाई हो गई।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

ट्रेन का सफर एक ऐसा सफर है जो लोगों को हमेशा याद रहता है। लंबी दूरी को तय करने के लिए बहुत सारे लोग ट्रेन को चुनते हैं और उस सफर के दौरान उन्हें ऐसे कई नजारे दिखते हैं, जो उनको लुभाते हैं और फिर वो उनकी यादों में बस जाते हैं। आप भी अगर ट्रेन लवर हैं और अपना अधिकतर सफर ट्रेन से ही करते हैं तो फिर आप जब भी ट्रेन के सफर का जिक्र करते होंगे तो कई सारी यादें आपके दिमाग में आ जाती होंगी। मगर कुछ यादें ऐसी होती हैं जो कुछ लोगों को तो मजेदार लगती हैं लेकिन वहीं कुछ लोग उसे भूलना पसंद करते हैं और वो याद लड़ाई की होती है। जो लोग देखते हैं, उन्हें तो मजा आता है मगर लड़ने वाले लोग उसे भूलना ही पसंद करते हैं। अभी लड़ाई का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ट्रेन में दो लोगों की हुई लड़ाई

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि बहुत सारे लोग ट्रेन के कोच में बैठे हुए हैं। एक शख्स ऊपर की सीट पर बैठा हुआ है और उसे उतारने को लेकर वहां पर लड़ाई हो जाती है। दरअसल एक शख्स जो नीचे खड़ा है वो ऊपर की सीट पर बैठे शख्स के पैर को खींचकर उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रहा है मगर वो नहीं उतरता है। कुछ देर बाद दिखता है कि नीचे खड़ा शख्स दूसरे आदमी के पैर को दांत से काटने की कोशिश करता है जिसके बाद ऊपर बैठा हुआ आदमी उसके कंधे पर बैठ जाता है और फिर वो उसे मारने लगता है। कुछ देर तक वो उसे मारता हुआ नजर आता है। अब चूंकि दूसरा आदमी नीचे फंसा हुआ है तो उसे हटाने के लिए संघर्ष करता हुआ दिखाई देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सीट को लेकर ट्रेन में दो लोगों के बीच क्लेश।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ट्रेन में बॉक्सिंग मैच हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये भारत है, इतना क्लेश तो जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा- सीट पाना जरूरी है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि कैसे मिली।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सामान बेचने का ऐसा तरीका कभी नहीं देखा होगा, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

गर्मी से बचने के लिए ऑटो वाले ने किया गजब का जुगाड़, Video हुआ वायरल