1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो कलयुग का कुंभकरण मिल गया, वायरल Video देख लोगों ने भी दिए अपने रिएक्शन

ये देखो कलयुग का कुंभकरण मिल गया, वायरल Video देख लोगों ने भी दिए अपने रिएक्शन

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखते ही आपको कुंभकरण की याद आ जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा और फिर आपको लोगों के कमेंट्स बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/_AADIITI_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और लोग अलग-अलग समय पर तरह-तरह के वीडियो बनाते ही रहते हैं। कभी कहीं कुछ ऐसा होता दिख जाता है जो उनका ध्यान खींच लेता है तो कभी लोग खुद ही अतरंगी हरकत का वीडियो बनाते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब होते हैं। कई बार तो वीडियो पोस्ट होने के काफी समय बाद भी वायरल हो जाता है जो आपकी फीड पर आते भी होंगे। कुल मिलाकर बात यह है कि हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का सो रहा है। इसी दौरान उसके कुछ भाई-बहन उसके साथ प्रैंक करने की सोचते हैं और कुछ ऐसा कर देते हैं कि बड़े-बड़े से नींद के दीवाने उठ जाएं मगर ये बंदा फिर भी नहीं उठा। दरअसल सोते हुए लड़के के पैर पर वैक्सिंग करने वाला स्ट्रिप लगा देते हैं और तेजी से खींचते भी हैं मगर चिल्लाना तो दूर, उस बंदे की नींद तक नहीं टूटी है और वो भी हैरान हो गए। हम यह भी कह सकते हैं कि इसमें प्रैंक करने वालों के साथ ही प्रैंक हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _aadiiti_ नाम के अकाउंट से अगस्त महीने में पोस्ट किया गया था जो वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने लाइक भी किया है। वहीं कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- प्रैंक उसके साथ नहीं तुम लोगों के साथ हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- ये वो एक भाई है जो ज़ॉम्बी एपोकलिप्स के दौरान भी सो सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ने मर्द को दर्द नहीं होता वाली बात को गंभीरता से ले लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सो नहीं रहा है, कोमा में है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस Secret santa ने दिया अब तक का सबसे बढ़िया गिफ्ट, लोगों ने भी बताया Useful

भारत की ग्रोथ देख पूरी तरह से हैरान हो गया NRI शख्स, उसके दोस्त ने पोस्ट में बताया उसका रिएक्शन