हर साल जब क्रिसमस आता है तो सोशल मीडिया पर उससे जुड़े कई सारे वीडियो वायरल होने लगता हैं। कई बार पुराने वीडियो भी वायरल होते हैं जो हर साल वायरल होते आए हैं और उनके साथ कुछ नए और यूनिक वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सीक्रेट सांटा की तरफ दिए गए एक गिफ्ट को दिखाया जा रहा है। अब वो गिफ्ट इतना यूनिक है कि वीडियो वायरल हो गया मगर उससे पहले हम ये बता देते हैं कि ये सीक्रेट सांटा गेम क्या होता है जो अलग-अलग ऑफिस में खेला जाता है।
क्या होता है सीक्रेट सांटा गेम?
जिन लोगों को इस गेम के बारे में नहीं पता है, उन्हें बता दें कि इसमें अलग-अलग चिट पर टीम के लोगों का नाम लिखा जाता है जो सीक्रेट सांटा का गेम खेलते हैं। उसके बाद सभी को मिला दिया जाता है और सभी लोग एक-एक पर्ची उठाते हैं। अब जिसकी पर्ची में जिस इंसान का नाम आता है, वो उसके लिए एक गिफ्ट लेकर आता है और इसमें यूनिक यह है कि किसी को यह पता नहीं होता है कि किसके पास किसका नाम आया है। इस तरह हर एक बंदा किसी दूसरे आदमी के लिए सीक्रेट सांटा बन जाता है और सभी एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक गिफ्ट को खोला गया है और सभी लोग हंस रहे हैं। दरअसल उस सीक्रेट सांटा ने अब तक का सबसे अनोखा गिफ्ट दिया है। उसने एक बड़े से डिब्बे में अलग-अलग सब्जियां खरीदकर गिफ्ट में दिया है। अब आप ही बताइए कि इससे यूनिक गिफ्ट क्या ही हो सकता है। ये एक ऐसा गिफ्ट है जो हर किसी के काम आ जाएगा क्योंकि सब्जी तो हर कोई खाता ही है। इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों ने इसे बताया Useful
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर tanusreeeee नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- महंगी सब्जियों के दौर में सबसे अच्छा गिफ्ट। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा गिफ्ट है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत यूजफुल है। चौथे यूजर ने लिखा- अब तक का बेस्ट गिफ्ट। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे ये गिफ्ट दे दो।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारत की ग्रोथ देख पूरी तरह से हैरान हो गया NRI शख्स, उसके दोस्त ने पोस्ट में बताया उसका रिएक्शन