A
Hindi News वायरल न्‍यूज लो भई मिल गया असली हेवी ड्राइवर, वायरल Video देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

लो भई मिल गया असली हेवी ड्राइवर, वायरल Video देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ पोस्ट होता ही रहता है। कई सारे लोग ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे कंटेंट पोस्ट करते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत ही अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स के अलावा तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स बस या ट्रक को चला रहा है। वहीं सड़क के बगल में रेलवे की ट्रैक भी है जिसपर एक ट्रेन चलते हुए नजर आ रही है। अब आप सभी ट्रेन की रफ्तार तो जानते ही होंगे। वीडियो में नजर आता है कि बस/ट्रक भी उस ट्रेन को कड़ी टक्कर दे रही है और एक सेकंड के लिए वो वाहन ट्रेन से आगे निगल जाती है। इसके बाद वो ड्राइवर स्पीड शायद कम कर देता है। वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiansarcasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कम्पटीशन।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरा मर्द समाज खुश है। दूसरे यूजर ने लिखा- कोई शक नहीं है कि इसके ट्रक का साइड विंडो क्यों टूटा हुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेल पीक कंटेंट। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्कूटी वहां पहुंची तो पहुंची कैसे? वायरल Video देख आपके दिमाग में भी उठेगा यही सवाल

कमाल का बैलेंस है भाई साहब! शख्स ने सिर पर फ्रीज रखकर चलाई साइकिल, Video देख दंग रह गई पब्लिक