1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी वहां पहुंची तो पहुंची कैसे? वायरल Video देख आपके दिमाग में भी उठेगा यही सवाल

स्कूटी वहां पहुंची तो पहुंची कैसे? वायरल Video देख आपके दिमाग में भी उठेगा यही सवाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 22, 2025 03:53 pm IST,  Updated : Apr 22, 2025 03:53 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल आता है कि ऐसा हुआ तो हुआ कैसे? अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन तो यूज करते हैं मगर फिर भी वो सोशल मीडिया से खुद को दूर रखे हुए हैं। वरना आजकल तो बच्चे भी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाए हुए हैं। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिन में 2-3 बार तो स्क्रोलिंग करते ही होंगे। वहां आप तरह-तरह के वीडियो और पोस्ट देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि उसमें एक बिल्डिंग के एक कोने को दिखाया जाता है। तब समझ में नहीं आता है कि यहां हुआ क्या है मगर जैसे ही दूसरा कोना नजर आता है तो असली मामला समझ में आता है। दूसरे कोने पर बिल्डिंग के बाहर एक स्कूटी फंसी हुई नजर आती है जो लगभग पहले पहली मंजिल की ऊंचाई पर थी। यह देख इतना तो समझ में आ गया कि स्कूटी का एक्सीडेंट हुआ है जिस कारण ऐसा हुआ है मगर सवाल यह आता है कि स्कूटी इतने ऊपर आकर कैसे फंसी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पापा की परी नहीं परी की स्कूटर। दूसरे यूजर ने लिखा- पापा की परी की ताकत। वहीं कई यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कमाल का बैलेंस है भाई साहब! शख्स ने सिर पर फ्रीज रखकर चलाई साइकिल, Video देख दंग रह गई पब्लिक

छोटे कपड़े पहनकर लड़की गई थी मंदिर, पंडित जी ने रोका तो हो गई नाराज, फिर बॉयफ्रेंड ने जो किया वह Video में देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।