1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 10 रुपए के फटे नोट को चलाने के लिए बंदे ने लगाया अपना दिमाग, Video देख लोग बोले- किसी को ना देखना पड़े ये दिन

10 रुपए के फटे नोट को चलाने के लिए बंदे ने लगाया अपना दिमाग, Video देख लोग बोले- किसी को ना देखना पड़े ये दिन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 22, 2025 08:07 am IST,  Updated : Apr 22, 2025 08:07 am IST

10 रुपये के फटे नोट को चलाने की यह तरकीब सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रही है। जिसमें देखने के बाद लोग हंसने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर हो गए।

10 रुपए का नोट सिलते हुए शख्स- India TV Hindi
10 रुपए का नोट सिलते हुए शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया के इस दौर में हमें हर रोज कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिलते ही रहता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसने लोगों को हंसने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपने खुराफाती दिमाग का इस्तेमाल करते हुए 10 रुपये के फटे नोट को चलाने की एक गजब की तरकीब निकाली। 

फटे नोट को चलाने के लिए शख्स ने लगाया दिमाग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स को 10 रुपये का फटा हुआ नोट पकड़े हुए है। वह नोट लगभग तीन हिस्सों में फट चुका है। जिसे देखकर ये कहा जा सकता है कि ये नोट तो अब किसी भी हालत में नहीं चलने वाला। लेकिन इस शख्स ने अपनी उम्मीद नहीं खोई। शख्स ने अपने दिमाग की खुराफात से उस नोट को सिलाई मशीन से सिलना शुरू कर दिया और फटे नोट को सिलने लगा। ताकि उस फटे नोट के टुकड़ों को जोड़कर उन्हें एक में जोड़ा जाए। आप देख सकते हैं कि सिलाई मशीन की सुई नोट पर चलती है, और शख्स बड़े ध्यान से उसे जोड़ने की कोशिश करता है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे। कुछ लोगों ने इस वीडियो को मजेदार बताते हुए कहा, "भाई ने तो कमाल कर दिया, अब दुकानदार भी मना नहीं कर पाएगा।" कुछ ने लिखा- रुपए से ज्यादा का तो धागा यूज कर लिया। वहीं कुछ अन्य लोगों ने इसे दुखद बताया और कहा, "किसी को ना देखना पड़े ये दिन।" इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @supermemecompany नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें:

तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल

पति से बोला था थोड़ी सी सब्जी लाने को, पूरी दुकान उठा लाए, परेशान भाभी जी को देख लोगों ने दी फिर से बेचने की सलाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।