1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सादी वर्दी में पुलिसवाले पहुंचे, पत्नी और बच्चे के सामने युवक को घसीटकर ले गए; VIDEO हुआ वायरल

सादी वर्दी में पुलिसवाले पहुंचे, पत्नी और बच्चे के सामने युवक को घसीटकर ले गए; VIDEO हुआ वायरल

सादी वर्दी में पहुंचे कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को उसकी पत्नी और बच्चे के सामने जबरन उठाकर ले गए। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

युवक को जबरन घसीटकर ले गए पुलिसवाले- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT युवक को जबरन घसीटकर ले गए पुलिसवाले

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में उस समय बवाल खड़ा हो गया, जब सादी वर्दी और बनियान पहने कुछ पुलिसकर्मियों ने एक युवक को उसके परिवार के सामने जबरन उठा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी बनियान और घरेलू कपड़ों में पहुंचे, जिससे शुरुआत में लोग समझ ही नहीं पाए कि वे कानून के रखवाले हैं या कोई अपराधी। हंगामा तब और बढ़ गया जब पुलिसकर्मियों ने युवक की पत्नी और उसके मासूम बच्चे के सामने ही उसे खींचना शुरू कर दिया। पुलिस की इस बर्बर कार्रवाई को देखकर युवक की पत्नी और छोटा बच्चा बुरी तरह सहम गए। पत्नी लगातार पुलिसकर्मियों से गुहार लगाती रही, लेकिन सादी वर्दी में आई टीम ने एक न सुनी और युवक को घसीटकर ले गए।

पत्नी ने 112 नंबर पर दी सूचना

जब सादी वर्दी वाले लोगों ने अपनी पहचान नहीं बताई, तो युवक की पत्नी ने अनहोनी की आशंका में 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर युवक ने कोई अपराध किया भी था, तो उसे इस तरह बिना वर्दी और परिवार के सामने अपमानित करके ले जाना सही नहीं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

पति से विवाद के बाद महिला घर की खिड़की से बाहर लटकी, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मकान मालिक ने घर कराया खाली, वीडियो वायरल

Video : जुबिन नॉटियाल जैसी आवाज में इस लड़के ने गाया ऐसा सुरीला गाना, सुनते ही मदहोश हुए यूजर्स; कर रहे तारीफ