1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब ही कैरेक्टर हैं भइया लखनऊ में, स्कूटी चलाते बंदे का Video हो रहा वायरल

गजब ही कैरेक्टर हैं भइया लखनऊ में, स्कूटी चलाते बंदे का Video हो रहा वायरल

एक लड़की ने कार में जाते समय एक बंदे को स्कूटी चलाते हुए देखा और उसका तरीका देख उसने वीडियो बना लिया। अब वो वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : IG/MERE_HISAABH_SE हैंडल छोड़कर स्कूटी चलाता दिखा शख्स

आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ अनोखा, अलग या फिर अतरंगी दिख जाता है तो वो तुरंत ही उसे फोन में कैद करके सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो को डाल देते हैं। अब कई सारे कंटेंट ऐसे निकल जाते हैं कि वो वायरल भी हो जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, ये किसी को अंदाजा नहीं होता है और हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो वायरल भी होते हैं। आपने अपनी फीड पर अब तक न जानें कितने सारे वायरल पोस्ट देखे होंगे। अब एक नया वीडियो देखने का समय आ गया है।

बंदे का वीडियो हो रहा है वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे सड़क पर रिकॉर्ड किया गया है। दरअसल एक लड़की जो कार में कहीं जा रही थी, उसने देखा कि एक बंदा स्कूटी चला रहा है। स्कूटी चलाते समय वो आराम से सीट पर आलती-पालती मारकर बैठी हुई है। उसने हैंडल को भी छोड़ा हुआ है। उसे रिकॉर्ड करते हुए लड़की बोलती है, 'गजब ही कैरेक्टर हैं भइया लखनऊ में, गजब ही कैरेक्टर। गजब गाड़ी चला रहा है वो अपना आलती-पालती मारकर, हाथ जोड़कर आराम से।' बिना डरे उसे स्कूटी चलाने के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mere_hisaabh_se नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'मुस्कुराइए आपको लखनऊ में हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अमा चला थोड़ी रहे हैं, खुद ही चल रही थी। दूसरे यूजर ने लिखा- चला रहा है नहीं चला रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- लखनवी स्टाइल है। चौथे यूजर ने लिखा- हम लखनऊ वालों की बात ही अलग है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पेट्रोल और डीजल भरवाते समय इन दो चीजों का रखें ध्यान, कभी नहीं होगा आपके साथ धोखा

लड़कियों के क्लास में अचानक डोगेश भाई ने मारी एंट्री, Video देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन