सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं। उन्हें हजारों और लाखों लोग देखते भी हैं। आप भी सोशल मीडिया पर अगर हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। वायरल वही वीडियो या फोटो होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आपने अब तक ऐसे न जानें कितने सारे वीडियो देखे होंगे और अब उसमें आप एक नया वीडियो शामिल कर लीजिए। आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे नए वीडियो में क्या दिखा।
Related Stories
क्लासरूम में कुत्ते ने मारी एंट्री
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो लड़कियों के एक क्लास का है। सभी लड़कियां अपनी-अपनी सीट पर बैठी हुई हैं और तभी एक कुत्ता अंदर आ जाता है। वो दो लाइनों के बीच की जगह में ऐसे टहलते हुए नजर आ रहा है जैसे वहां लड़कियां परीक्षा दे रही हैं और वो वहां का इंवीजिलेटर हो। वो एक लड़की के पास जाकर खड़ा भी हो जाता है और फिर से टहलने लगता है। उसे ऐसे देख कई सारी लड़कियां हंसते हुए नजर आती हैं। अब इस वीडियो में सबसे ऊपर 'यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली' लिखा हुआ है और वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 49 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एग्जाम इंस्पेक्टर है, चेक करने आया है। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ सूंघ लिया है, वही ढूंढ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- हे प्रभु ये क्या हो रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- बिना कोटा के एंट्री मिल गई।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कार की खिड़की खुलते ही AQI ने पकड़ी रफ्तार, आंकड़ा देख आप भी माथा पकड़ लेंगे