सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता अड्डा है जहां सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी खूब सारे वायरल कंटेंट आते होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। कभी ड्रामा तो कभी डांस के वीडियो वायरल होते हैं। कभी लोगों के अतरंगी हरकत तो कभी कपल के अश्लील हरकत के वीडियो वायरल होते हैं और इसके अलावा भी खूब सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स ऑनलाइन इंटरव्यू दे रहा है। इंटरव्यू लेने वाला शख्स उससे एक सवाल पूछता है और वो उसका जवाब देना शुरु करता है मगर उसे उसके बारे में ज्यादा नहीं पता था तो वो ऐसा दिखाता है कि इंटरनेट की दिक्कत के कारण वीडियो रुक गया है। ऐसे ट्रिक के कई वीडियो वायरल हुए थे जिसे वो भी अपनाता है मगर उसका दोस्त सब खराब कर देता है। उसका दोस्त धीरे से कैमरे की तरफ देखने लगता है और यहीं पर उसकी होशियारी खत्म हो जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DrYashTiwari नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दोस्ती भी बड़ी कुत्ती चीज है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सबको काम बिगाड़ना होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ही कर सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- हरामी दोस्त। चौथे यूजर ने लिखा- अच्छे दोस्त हमेशा मदद करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- दोस्ती तो अब बढ़ी है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कार की खिड़की खुलते ही AQI ने पकड़ी रफ्तार, आंकड़ा देख आप भी माथा पकड़ लेंगे
मंदसौर वालों का ये भयंकर दिमाग देख आप भी हिल जाएंगे, Video हो रहा है वायरल