A
Hindi News वायरल न्‍यूज रात में कार पर अंडा फेंक लूट के फिराक में थे लुटेरे, NRI महिला ने तलवार लेकर खदेड़ा; VIDEO वायरल

रात में कार पर अंडा फेंक लूट के फिराक में थे लुटेरे, NRI महिला ने तलवार लेकर खदेड़ा; VIDEO वायरल

घटना के वक्त कार में कुछ और महिलाएं भी साथ जा रही थीं। ये महिलाएं उन्हें बार-बार रोकती रहीं और खतरे का हवाला देती रहीं, लेकिन वह हाथ में तलवार लेकर लुटेरों को ललकारते हुए उनके पीछे दौड़ पड़ीं।

तलवार लेकर लुटेरों के पीछे दौड़ पड़ी महिला- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT तलवार लेकर लुटेरों के पीछे दौड़ पड़ी महिला

पंजाब के लुधियाना जिले के डेहलों इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो है, जिसमें कार के शीशे पर लुटेरे अंडे फेंक लूट के प्रयास में थे। ऑस्ट्रेलिया से आई एक NRI महिला ने लूट की नीयत से कार पर अंडा फेंकने वाले बाइक सवार लुटेरों का डटकर सामना किया और तलवार लेकर उनके पीछे दौड़ पड़ीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय हरजिंदर कौर वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की निवासी हैं। इन दिनों खन्ना के दोराहा स्थित गांव राजगढ़ में अपने रिश्तेदारों के पास आई हुई हैं। घटना के समय वह अपनी कार में कुछ बुजुर्ग महिलाओं के साथ जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो लुटेरों ने उनकी कार को रुकवाने के लिए एग अटैक का सहारा लिया। आमतौर पर इस तरीके से चालक का ध्यान भटक जाता है और शीशा साफ करने की कोशिश में विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे लुटेरे आसानी से वारदात को अंजाम देते हैं।

बुजुर्ग महिलाएं रोकती रहीं

लुटेरों की इस चाल से घबराने के बजाय हरजिंदर कौर ने जो किया, उसकी उम्मीद शायद उन बदमाशों ने भी नहीं की होगी। जैसे ही लुटेरों ने उनकी कार पर अंडा फेंककर वाहन रुकवाने की कोशिश की, हरजिंदर कौर तुरंत कार से बाहर निकलीं। कार में बैठी बुजुर्ग महिलाएं उन्हें बार-बार रोकती रहीं और खतरे का हवाला देती रहीं, लेकिन हरजिंदर ने हिम्मत नहीं हारी। वह हाथ में तलवार लेकर लुटेरों को ललकारते हुए उनके पीछे दौड़ पड़ीं, जिससे वे फरार हो गए।

दो संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला से एक लिखित शिकायत लेते हुए अज्ञात लुटेरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में अभी तक दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार भी किया है और उनसे पूछताछ कर इस पूरे मामले की गहीनता से जांच कर रही है। 

पुलिस द्वारा जल्द ही इस पर और खुलासा करने की बात कही जा रही है। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच डेहलों थाना सहित खन्ना शहर की भी पुलिस कर रही है, क्योंकि जिस जगह यह घटना घटित हुई थी वो इलाका थाना दोराहा के अधीन आता है, जो खन्ना पुलिस के आधीन है। फलहाल अभी इस पूरे मामले की जांच जारी है।

(रिपोर्ट- तुषार भारती)

ये भी पढ़ें-

मेट्रो और रैपिड रेल में क्या अंतर है, सफर शुरू करने से पहले जान लें; हर किसी को पता होना चाहिए जवाब

ससुराल से पहले एग्जाम, शादी के बाद दुल्हन को सीधे परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचा दूल्हा; हर कोई कर रहा तारीफ!