1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मैडनेस या जीनियस? बंदे का जुगाड़ देखकर आप खुद करें तय, Video हो रहा है वायरल

मैडनेस या जीनियस? बंदे का जुगाड़ देखकर आप खुद करें तय, Video हो रहा है वायरल

एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ किया जो आज तक किसी ने नहीं किया होगा। अपने आराम के लिए शख्स ने ऐसा किया और अब सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। हर जगह आपको कुछ लोग ऐसे बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे जिनका दिमाग जुगाड़ करने में बहुत ही अच्छे से चलता होगा। जुगाड़ करने वाले लोगों को जैसे ही मौका मिलता है, वो गजब का जुगाड़ खोज निकालते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप हर दिन कोई न कोई जुगाड़ का वीडियो तो देखते ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें जो जुगाड़ नजर आ रहा है, आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

शख्स ने किया गजब का जुगाड़

आप सभी ने 'कोई मिल गया' फिल्म तो देखी ही होगी। उसमें आपने बच्चों का स्कूटर भी देखा होगा जिसे वो स्कूल जाते और वापस आते समय चलाते हैं। उस स्कूटर को वो सभी खड़े होकर चलाते नजर आते हैं। मगर एक शख्स ने जुगाड़ वाले दिमाग से उसे पर बैठने का भी जगह बना लिया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स उस स्कूटर को बैठकर चला रहा है। दरअसल उसने स्कूटर पर एक कुर्सी को रख दिया है और सही बैलेंस बनाकर वो उस पर बैठ गया है। इसके बाद वो उसे आराम से चला रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Fun_Viral_Vids नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लोगों से पूछा है कि यह मैडनेस है या फिर जीनियस है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये एक्स्ट्रा जीनियस है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्रिएटिविटी है। तीसरे यूजर ने लिखा- ज्यादा जीनियस लोग पागल ही होते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं अपनी बात कहने से पहले उसके गिरने का इंतजार कर रहा हूं।

ये भी पढ़ें-

ज्वेलरी शॉप में आखिर ऐसा कौन करता है, शख्स की हरकत देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

बिजली के तार पर लेटकर आराम करता दिखा शख्स, Video हो रहा है वायरल