Mahabharat AI Video Viral: वर्तमान में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक ने वीडियो बनाने की प्रक्रिया को इतना आसान और तेज कर दिया है कि लोग मिनटों में वायरल होने लायक वीडियो तैयार कर लेते हैं। बस एक छोटी सी स्क्रिप्ट या आइडिया डालें, और AI टूल्स खुद-ब-खुद उसमें इमेज, वीडियो क्लिप, म्यूजिक, ट्रांजिशन, और वॉइसओवर जोड़ देते हैं। AI जनरेटेड वीडियो कभी-कभी गलत जानकारी फैला सकते हैं, इसलिए इसके वायरल वीडियो को सच मानने से पहले लोग काफी सतर्कता बरतते हैं। इस बार भी ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में AI के जरिए ये दिखाया गया है कि महाभारत युद्ध के मैदान में नजारा कैसा था। वीडियो में एक कंटेंट क्रिएटर ने खुद को भी वहां पर मौजूद दिखाया है।
वायरल होते ही छा गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @khushdeep_dhillon_insan नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में कंटेंट किएटर पहले कुरुक्षेत्र का मैदान दिखाता है और बताता है उसके ठीक सामने अर्जुन खड़े हैं। इसके बाद AI वीडियो में श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद दिखाया जाता है। वीडियो में युधिष्ठिर को भी गुरुजन का आशीर्वाद लेते दिखाया गया है। इसके बाद प्रभु श्रीकृष्ण को दिव्य रूप में गीता का उपदेश देते हुए भी दिखाया गया है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी हैरत में पड़ गए। महाभारत के इस AI वीडियो को अब तक 552,913 लोगों ने लाइक किया है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद इस पर यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि 'भाई ने मेरा सपना सच कर दिया।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'औसत पुरुषों का सपना।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई 2:30 घंटे की पूरी मूवी बनाओ और यूट्यूब पर अपलोड करो...तुम धमाल मचा दोगे।' चौथे यूजर ने लिखा कि 'भाई आगे बाहुबली फिल्म में जाना।' पांचवे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे लगता है कि अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो एआई एक बेहतरीन उपकरण होगा, जो हमारी आने वाली पीढ़ियों को महाभारत और रामायण की फिल्में दिखाने में मदद करेगा...।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ट्रेन से चादर-तकिया और कंबल चोरी करने पर जुर्माना कौन भरता है, सपने में भी नहीं सोचा होगा जवाब; आज जान लें
Video: हाथ में धंसे कांटे को निकालने का देसी तरीका हो रहा वायरल, लहसुन की मदद से शख्स ने ऐसे दिखाई डॉक्टरी