A
Hindi News वायरल न्‍यूज 51 रुपये में साड़ी: ऑफर पर उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़, ऐसी अफरा-तफरी कि पुलिस ने संभाली स्थिति, देखें Video

51 रुपये में साड़ी: ऑफर पर उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़, ऐसी अफरा-तफरी कि पुलिस ने संभाली स्थिति, देखें Video

जालना में 51 रुपये में साड़ी देने की ऑफर पर दुकान पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दुकान के बाहर अफरा-तफरी मचने के बाद पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी। पहली 51 महिलाओं के लिए 51 रुपये की साड़ी योजना अव्यवस्था की वजह बन गई।

jalna saree sale womens crowd- India TV Hindi Image Source : REPORTER साड़ी के सेल पर उमरी भारी भीड़।

महाराष्ट्र के जालना जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिले में एक कपड़ा व्यापारी ने सिर्फ 51 रुपये में साड़ी देने का ऑफर निकाल दिया। ऑफर के बारे में जानकारी मिलते ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ गई और दुकान के बाहर अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में पुलिस को मौके पर स्थिति को संभालना पड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

जालना शहर के पुराना मोंढा इलाके में एक कपड़ा व्यापारी द्वारा मात्र 51 रुपये में साड़ी देने की विशेष ऑफर की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, दुकानदार ने पहली 51 महिलाओं को सिर्फ 51 रुपये में साड़ी देने की योजना घोषित की थी। जैसे ही यह खबर शहर में फैली, साड़ी खरीदने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ दुकान के बाहर जमा हो गई। देखते ही देखते सड़क पर लंबी कतारें लग गईं और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया

भीड़ बढ़ने के कारण आसपास के मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। पूर्व नियोजन और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में स्थिति और भी बिगड़ गई, जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया।

दुकानदार को दी गई सख्त हिदायत

पुलिस ने मौके पर पाया कि ऑफर की घोषणा से पहले किसी भी प्रकार की सुरक्षा या भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने संबंधित दुकानदार को भविष्य में ऐसी किसी भी योजना से पहले प्रशासन को सूचित करने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस की समझाइश के बाद दुकानदार ने ऑफर तत्काल प्रभाव से बंद करने का आश्वासन दिया।

यातायात सामान्य हो गया

पुलिस के एक्शन के बाद धीरे-धीरे भीड़ कम हुई और यातायात सामान्य हो गया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की ऑफर के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की किसी भी योजना के लिए पूर्व अनुमति और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य होगी। (रिपोर्ट: विजय सली)

देखें Video

ये भी पढ़ें- भारतीय रेलवे में भी एक से बढ़कर एक बुद्धिमान दिखते हैं, आप इसी Video को देख लीजिए

लड़की ने गजब Username के लिए सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कमेंट देख नहीं रुकेगी हंसी