1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुल से नीचे कूदने की तैयारी में थी युवती, तभी राह चलते युवक ने उठाया ऐसा कदम कि वायरल हो गया Video

पुल से नीचे कूदने की तैयारी में थी युवती, तभी राह चलते युवक ने उठाया ऐसा कदम कि वायरल हो गया Video

महाराष्ट्र के नागपुर में राह चलते युवक की सतर्कता के कारण एक युवती की जान बच गई। युवती पुल से कूदने की तैयारी में थी लेकिन युवक ने सतर्कता दिखाते हुए युवती को रेलवे पुल के बेस से नीचे उतार लिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

nagpur women stopped to commit suicide- India TV Hindi
Image Source : REPORTER युवती को पुल से कूदने से बचाया गया।

महाराष्ट्र के नागपुर के अजनी रेलवे पुल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि रेलवे अंडर ब्रिज के सड़क किनारे वाले बेस के ऊपर एक लड़की बैठी हुई है। तभी एक व्यक्ति हेलमेट पहना हुआ वहां से आता है और लड़की को पकड़ के नीचे उतारता है। तभी दो-तीन लोगों वहां एकत्र हो जाते हैं। नागपुर का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसी चर्चा है कि लड़की रेलवे पुल से कूदने कि तैयारी में थी। लेकिन लड़की को कुछ लड़कों ने बचा लिया।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरी घटना नागपुर शहर के अजनी रेलवे पुल पर हुई और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की पुल की दीवार पर बैठी थी और कूदने वाली थी। पुल के नीचे रेलवे लाइन है जबकि ऊपर से गाड़ियां गुजरती हैं। इसी समय, इलाके में मौजूद कुछ लड़कों ने यह मामला देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, उन्होंने बिना देर किए पहल की। एक लड़के ने पीछे से जाकर लड़की को कसकर पकड़ लिया और उसे पुल की दीवार से सुरक्षित नीचे उतार दिया। उसकी बहादुरी और समय पर की गई कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। लड़के के इस बहादुरी कि हर जगह तारीफ हो रही है, लेकिन इस घटना की पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।

पुलिस ने क्या बताया?

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। नागपुर धंतोली थाने के जांच अधिकारी ज्ञानेश्वर शिरौली ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर गई, उस दौरान वहां कोई नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन लोगों ने जानकारी न होने कि बात कही। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अब तक शिकायत आई नहीं है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस तहकीकात कर रही है। उसके बाद ही घटना के पीछे की सच्चाई सामने आएगी।

ये भी पढ़ें- भारत का ऐसा स्टेशन जहां जाने के लिए कोई रोड ही नहीं है, कोई नहीं जानता होगा नाम

मुंबई में बिन बारिश अचानक आई बाढ़! आखिरी माजरा क्या है?