1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Reel ऐसी बनाओ कि आपकी पूरी गैंग वायरल हो जाए, बन्नो के साथ-साथ उसकी सहेलियों ने भी यूजर्स के दिल में बनाई जगह

Reel ऐसी बनाओ कि आपकी पूरी गैंग वायरल हो जाए, बन्नो के साथ-साथ उसकी सहेलियों ने भी यूजर्स के दिल में बनाई जगह

बन्नो और उसकी सहेलियों की यह रील सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि खूबसूरती, मस्ती और स्वैग का कॉम्बो पैक है। जिसे देखने के बाद हर किसी का दिल इन पर आ गया। वीडियो पर लोगों ने जमकर अपना प्यार बरसाया।

सोशल मीडिया पर छाईं ये...- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर छाईं ये लड़कियां

सोशल मीडिया के इस जमाने में अगर आपको रातों-रात स्टार बनना है तो आपके रील में कुछ खास बात होना बहुत जरूरी है। ऐसा ही कुछ धमाकेदार रील का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की और उसकी गैंग ने अपनी ब्यूटी और स्वैग से पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। 

बन्नो एंड टीम सोशल मीडिया पर छाईं

वायरल हो रही इस रील में कैमरे के सामने साड़ी पहने एक लड़की को अपनी ब्यूटी फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। उसकी दोस्त उसकी खूबसूरती पर उसके लिए 'बन्नो रे बन्नो...' गाना गाते हुए सुनी जा सकती है। वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है कि लड़की और उसकी सहेलियाँ किसी शादी को अटेंड करने के लिए सजी-धजी हुई हैं। जैसे ही कैमरे का एंगल उस लड़की से होते हुए उसकी पहली दोस्त पर जाता है। तब नजारा और भी प्यारा हो जाता है क्योंकि शादी के लिए तैयार हुई लड़की की दोस्त भी उतनी ही खूबसूरत लग रही है, जितनी वह लड़की खुद है। आगे फिर से कैमरा एंगल चेंज होता है और एक बार फिर से लड़की की एक और दोस्त पर कैमरे का फोकस जाता है। जिसके बाद तो लोगों का दिल गार्डन-गार्डन ही हो गया। ये दोस्त भी खूबसूरती के मामले में अपनी सहेलियों से कहीं भी कम नहीं थी। मतलब लड़की के साथ-साथ उसकी पूरी फ्रेंड सर्किल भी बेहद सुंदर थी। 

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस वायरल रील को इंस्टाग्राम पर @plague.xd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने लिखा- बन्नो के साथ-साथ उसकी पूरी फ्रेंड सर्किल भी सुंदर है। दूसरे ने लिखा- बन्नो और उसकी गैंग ने तो आग ही लगा दी। तीसरे ने लिखा- पता नहीं क्यों ये रील मैं बार-बार देखे ही जा रहा हूं। आंखों को बहुत अच्छा लग रहा है। चौथे ने लिखा- इस फ्रेंड सर्किल में मुझे भी आना है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Video: खतरों की खिलाड़ी निकलीं ये काकी, खड़े-खड़े दांतों से ही रोक दिया पंखा

लड़के ने हाथों से ही उखाड़ दी सड़क, Video में ठेकेदार और प्रशासन को किया बेनकाब