A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने ब्लेड और मोटर से बनाया जुगाड़, हुआ वायरल तो लोगों के आए ऐसे रिएक्शन

शख्स ने ब्लेड और मोटर से बनाया जुगाड़, हुआ वायरल तो लोगों के आए ऐसे रिएक्शन

एक जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस जुगाड़ को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वो जुगाड़ क्या है और लोगों ने क्या कुछ कहा है।

वायरल जुगाड़ का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/DIYROBOKING वायरल जुगाड़ का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की भरमार है। यहां हर गली और मोहल्ले में आपको कुछ लोग ऐसे मिल ही जाएंगे जो जुगाड़ कर लेते हैं और कुछ लोग तो उसमें माहिर होते हैं। आपने भी ऐसे लोगों से कभी न कभी मुलाकात तो की ही होगी और अगर नहीं हुई है तो भी आपने सोशल मीडिया पर ऐसे खूब सारे जुगाड़ देखे होंगे जिन्होंने आपको भी हैरान किया होगा। हर दिन कुछ न कुछ जुगाड़ का वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या जुगाड़ है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स ने एक गत्ते के बीच में छेद करके उसमें एक मोटर लगा दिया है और उस मोटर के आगे वाले भाग पर ब्लेड को लगा दिया। उसने दोनों तरफ आधा-आधा ब्लेड लगा दिया और वहीं नीचे भी एक बोर्ड लगाया है। अब उस मोटर में उसने बैटरी और बटन फिट कर दिया। बटन को ऑन करते ही वो घूमने लग जाता है। अब इसमें जुगाड़ यह है कि इसे मिर्ची काटने के लिए बनाया है। उसने जिस कार्डबोर्ड में मोटर फिट किया है, उसी में एक फिक्स दूरी पर एक छेद किया है। वहां से पीछे से वो मिर्ची को रखता और ब्लेड से मिर्ची कटकर नीचे इकट्ठा हो जाता। मगर इस जुगाड़ का इस्तेमाल बहुत सोचकर करना होगा वरना उंगली कट सकती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर diyroboking नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख 63 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- यह बहुत नॉर्मल डिजाइन है। दूसरे यूजर ने लिखा- मिर्ची कटर नहीं उंगली कटर है। तीसरे यूजर ने लिखा- वो 5 mm उंगली की किस्मत तय करेगी। वहीं कुछ लोगों ने मजे लेते हुए भी कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या तुम बटन को ब्लेड के और करीब ला सकते हो। दूसरे यूजर ने लिखा- बटन ब्लेड से काफी दूर है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छी जगह बटन लगाया है, क्या तुम थोड़ा ऊपर कर सकते हो।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

नैनीताल की सड़कों पर इस नन्हे जादूगर ने दिखाया अपना जादू, Video हो गया सोशल मीडिया पर वायरल

ट्रेन की शक्तियों का ऐसा इस्तेमाल देखा है कभी? अभी Video काफी वायरल हो रहा है