A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'बेंगलुरु में दो महीने बिताते ही याद आई मुंबई', सोशल मीडिया पर शख्स ने बताई वजह; देखें Viral Post

'बेंगलुरु में दो महीने बिताते ही याद आई मुंबई', सोशल मीडिया पर शख्स ने बताई वजह; देखें Viral Post

Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में एक शख्स ने बताया है कि, बेंगलुरु में दो महीने बिताते ही उसे मुंबई की याद आने लगी।

Bengaluru vs Mumbai, man claims he was missing Mumbai, Viral Post, Viral News, News in Hindi - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मुंबई।

Viral Post : सोशल मीडिया पर मुंबई vs दिल्ली, बेंगलुरु vs हैदराबाद या दिल्ली vs मुंबई जैसी तुलनाएं रोजाना ट्रेंड कर जाती हैं। लोग इन शहरों की हवा, ट्रैफिक, खाने, मौसम, जॉब्स, रहन-सहन और इंफ्रास्ट्रक्चर की तुलना कर घंटों बहस करते हैं। यह बहस इसलिए छिड़ती है क्योंकि हर शहर की अपनी अलग पहचान है मुंबई को ‘सपनों का शहर’ माना जाता है, दिल्ली पावर और कल्चर की राजधानी, बेंगलुरु आईटी हब और हैदराबाद को अंडररेटेड लेकिन बेहतर लिवेबिलिटी वाला बताया जाता है। लोग अपनी नेटिव सिटी या वर्तमान शहर के प्रति गर्व महसूस करते हैं, इसलिए कोई भी नकारात्मक कमेंट व्यक्तिगत हमला लगता है। इसके अलावा, प्रदूषण, महंगाई, ट्रैफिक जैसी रोजमर्रा की समस्याएं भी तुलना को भड़काती हैं। हालांकि, इन दिनों एक ऐसी पोस्ट प्रकाश में आई है जिसमें एक शख्स ने दावा किया कि उसे दो महीने बेंगलुरु में हुए हैं और इतने में ही उसे मुंबई की काफी याद आने लगी। 

एक्स पर वायरल हुई पोस्ट 

एक्स पर @poobesh नामक हैंडल से इस पोस्ट को शेयर किया गया है। पोस्ट में यूजर ने लिखा कि उन्हें मुंबई की खासकर वहां के लोगों की याद आती है और उन्होंने दोनों शहरों में रोजमर्रा की बातचीत के तरीके में एक उल्लेखनीय अंतर का वर्णन किया। कैप्शन में वे लिखते हैं कि, 'बैंगलोर में दो महीने हो गए और मुझे मुंबई की याद आ रही है। मुझे वहां के लोग याद आ रहे हैं। यहां हर छोटी-सी बातचीत किसी सौदेबाजी जैसी लगती है। ऑटो ड्राइवर, सामान पैक करने वाले, पुराने किराएदार। हर कोई आपसे कुछ न कुछ फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। मुंबई में टैक्सी ड्राइवर गर्मी देखकर एसी चालू कर देता है। यहां तो एसी के लिए भी ऐसे मांगना पड़ता है जैसे कोई निजी मदद मांग रहा हो। इससे सब कुछ साफ हो जाता है।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। इनमें से कुछ ने कहा कि वे तुलना से सहमत हैं, जबकि अन्य ने बताया कि ऐसे अनुभव व्यक्तिगत अपेक्षाओं और परिस्थितियों के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की, 'बिल्कुल सही! मुंबई बहुत ज्यादा मेहमाननवाज और गर्मजोशी भरा शहर है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'हर जगह लोग अच्छे और मिलनसार होते हैं। आपको बस शहर और वहां के लोगों के माहौल को समझना होगा। बस थोड़ा समय दीजिए।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे लगता है कि बैंगलोर विकसित हो रहा है। आप सेब की तुलना संतरे से नहीं कर सकते।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मैंने मुंबई में सिर्फ 3 महीने बिताए, और मुझे अभी भी इसकी बहुत याद आती है। यहाँ सब कुछ है। अगर जीवन यापन का खर्च समस्या न होता, तो मैं जीवन भर मुंबई में ही रहना पसंद करता।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'मुझे बेंगलुरु के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन मुंबई वाकई अद्भुत है। लोगों से अच्छा व्यवहार पाने के लिए आपको अमीर या स्थानीय होने की जरूरत नहीं है। वे तो बस अपनी मर्जी से अच्छे होते हैं।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Video : यूरोप में गन्ने के रस का ठेला देख चौंक गए भारतीय, रेसिपी और कीमत देखकर हंसी जरूर आएगी

Video : भारत में दिव्यांग वेटर्स वाला कैफे देख दंग रह गया विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'इसीलिए मुझे ये देश पसंद है'