1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मोबाइल टावर पर चढ़ कर शख्स ने की फोन पर बात और खींचने लगा सेल्फी, अजीब हरकतें देख लोग हुए हैरान-VIDEO

मोबाइल टावर पर चढ़ कर शख्स ने की फोन पर बात और खींचने लगा सेल्फी, अजीब हरकतें देख लोग हुए हैरान-VIDEO

मोबाइल पर चढकर शख्स ने फोन पर बात की और वहां से वह फोटों खींचने लगा। नीचे खड़े लोग हैरान रह गए कि कहीं वह नीचे न गिर जाए। घंटों की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया।

मोबाइल टावर चढ़ा शख्स- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मोबाइल टावर चढ़ा शख्स

कर्नाटक के बागलकोट जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जमखंडी तालुका के अलागुरी कस्बे में सोमवार को एक आदमी मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लोग उसे नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। टावर पर चढ़ा शख्स इन सब बातों से अनजान था।

टावर पर चढ़ कर लेने लगा सेल्फी

लोगों ने बताया कि अर्जुन नाम का एक युवक शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया दोनों हाथ ऊपर करके खड़ा हो गया, जिससे लोगों को लगा कि वह कभी भी नीचे गिर सकता है। वहां से वह नीचे खड़े लोगों के मोबाइल फोन पर बात करने लगा और सेल्फी लेने लगा, उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

किसी तरह उतारा गया नीचे

वह करीब आधे घंटे तक वहीं रहा। नीचे मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल फोन पर बात करके अर्जुन को नीचे उतार लिया। वह टावर पर क्यों चढ़ा था? शख्स ने अभी कुछ नहीं बताया है। वहीं, अभी इस मामले को लेकर फिलहाल पुलिस स्टेशन में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। 

जरा सा इधर-उधर होता तो गिर जाता नीचे

शराब के नशे में शख्स के टावर पर चढ़ने की घटना ने गांव के लोगों में भय का माहौल पद कर दिया है। टावर पर चढ़े शख्स के जरा सा भी पैर इधर से उधर हो जाता तो वह नीचे भी गिर सकता था। उसके परिजनों ने भी चिंता जाहिर की है।