1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इतना खलिहर इंसान नहीं देखा होगा आपने! एक किलो बिरयानी में कितने होते हैं चावल के दाने, 7 घंटे में गिन डाले

इतना खलिहर इंसान नहीं देखा होगा आपने! एक किलो बिरयानी में कितने होते हैं चावल के दाने, 7 घंटे में गिन डाले

एक शख्स ने अपने 7 घंटे खर्चकर यह पता लगा लिया कि आखिर 1 किलो बिरयानी के चावल में कुल कितने चावल क दाने होते हैं। शख्स ने उन चावल के दानों को गिनने के बाद उनकी संख्या भी बताई।

बिरयानी में चावल के दानों को गिनता हुआ शख्स- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA बिरयानी में चावल के दानों को गिनता हुआ शख्स

इस दुनिया में कई लोग इतने खलिहर भी बैठे हैं, जो अपना समय चाव के दानों को गिनने में लगा देते हैं। ऐसे ही एक फुर्सती इंसान का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां इस शख्स ने 7 घंटे में 1 किलो बिरयानी के चावल के दाने गिन डाले। यह सुनकर आपको अपने कानों पर भरोसा नहीं होगा लेकिन शख्स ने सचमुच 7 घंटे तक बैठकर चावल के एक-एक दाने गिने हैं। ऐसे में शख्स के इतने खाली समय को देखने के बाद लोग हैरान रह गए कि आखिर किसी के पास इतना खाली समय कैसे हो सकता है कि वो बैठकर 1 किलो चावल के दानों को गिन सके। 

1 किलो बिरयानी के चावल के दानों को शख्स ने गिना

लेकिन जो भी हो इस बंदे ने ऐसा कारनाम कर दिखाया है, जो नासा वालों को भी सोचने पर मजबूर कर देगा। जहां लोग बिरयानी को देखते ही उस पर खाने के लिए टूट पड़ते हैं, वहीं इस बंदे ने 7 घंटे तक उसके चावलों को गिना और गिनकर उसकी संख्या बताई। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के सामने एक भरे प्लेट में बिरयानी रखी हुई है। शख्स एक अलग प्लेट में बिरयानी के दानों को एक-एक कर गिनकर रख रहा है। 7 घंटे तक चावल के दानों को गिनते-गिनते वह आखिरकार अपने उस अंजाम पर पहुंच जाता है, जहां उसे इस बात का पता चलता है कि आखिर एक किलो बिरयानी में कुल कितने चावल के दाने होते हैं। शख्स की जब गिनती पूरी होती है तो वह लोगों को बताता है कि 1 किलो बिरयानी में कुल 9466 चावल के दाने होते हैं।

वीडियो देख लोगों को नहीं हुआ शख्स की बातों पर यकीन

शख्स के इस वीडियो को देख कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। जहां कुछ यूजर्स ने शख्स के सब्र की तारीफ की तो कुछ यूजर्स को शख्स की ये बात जमी नहीं और इसे महज एक झूठ बताया। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @countryman.ind नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 9 मिलियन लोगों ने देखा और करीब 3 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बैल हूं, बैलबुद्धि नहीं! टंकी का नल खोलकर पानी पीते नजर आए नंदी महाराज

चलती का नाम गाड़ी, जुगाड़ की मेहरबानी पर दौड़ रहे ऑटो का Video हुआ वायरल