1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये पक्का अलग किस्म का प्राणी है, इसकी हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video

ये पक्का अलग किस्म का प्राणी है, इसकी हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video

ट्रेन के गुजरने से पहले फाटक को बंद कर दिया गया था और इसी दौरान एक बंदे ने कुछ ऐसा किया जो कहीं आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है। इसी वजह से उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ASKSHIVANISAHU वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जब भी लोगों को कुछ अनोखा या फिर अतरंगी नजर आता हे तो वो तुरंत उसे फोन में रिकॉर्ड कर लेते हैं और उसके बाद कई सारे लोग सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर उसे पोस्ट भी करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जिन्हें किसी न किसी ने पोस्ट किया ही होगा। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी रहे होंगे जो वायरल हुए होंगे क्योंकि वो बहुत सारे लोगों को यूनिक लगे होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला भी यूनिका है। आइए इसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लोग अपनी बाइक और कार को रोककर आराम से खड़े हैं और उन्हीं सब लोगों के बीच में एक बंदा निकलता है जिसने अपनी बाइक को अपने कंधे पर उठाया हुआ है। वो बाइक को कंधे पर लिए हुए आगे बढ़ता जा रहा है और कुछ ही देर में एक तरफ के फाटक को पार करते हुए रेलवे की ट्रैक पर आता है। बाइक उठाए हुए वो ट्रैक को पार करते हुए दूसरी तरफ के फाटक को पार करता है और आगे निकल जाता है। अब इस तरह से बाइक उठाना हर किसी के बस की बात नहीं है मगर ऐसा करने की जरूरत भी क्या ही है। उसे अपनी ताकत दिखाते हुए रील बनाने का अच्छा मौका नजर आया होगा तो उसने ऐसा कर लिया होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @askshivanisahu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये अलग किस्म के प्राणी हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस मूर्ख व्यक्ति को बहुत जल्दी है। दूसरे यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- पक्का रीलजीवी प्राणी है। चौथे यूजर ने लिखा- जान जोखिम में डाल रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- तेल तो सब बह ही गया होगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई का कंटेंट कोई भी कॉपी नहीं कर पाएगा, Video देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

ये वाला टैलेंट तो बिल्कुल ही अद्भुत है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान