1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये वाला टैलेंट तो बिल्कुल ही अद्भुत है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

ये वाला टैलेंट तो बिल्कुल ही अद्भुत है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 19, 2025 03:52 pm IST,  Updated : Aug 19, 2025 03:52 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मजदूर एक घर के अंदर काम कर रहे हैं। वो टाइल्स कर रहे हैं और इस दौरान उनका एक ऐसा टैलेंट दिखा जो आपने पहले नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IMMEMESUPPLIER

सोशल मीडिया बिल्कुल ही अतरंगी दुनिया हैं और यहां एक से बढ़कर एक ऐसे वीडियो दिखते हैं जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप तो यह जानते ही होंगे। हर दिन थोड़ा समय सोशल मीडिया पर बिताने पर कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिसमें से कुछ वायरल वीडियो भी होते हैं। आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो तो कभी स्टंट का वीडियो, कभी ड्रामे का वीडियो तो कभी अतरंगी हरकत का वीडियो और इसके अलावा भी खूब सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि घर के अंदर टाइल्स का काम हो रहा है। एक मजदूर बची हुई जगह पर टाइल लगाने के लिए अंदाजा लगता है कि टाइल को कितना काटना है। कोई दूसरा मजदूर होता तो वो इंची टेप से दूरी नापता मगर ये हाथ से नापता है और उसे अपने साथी को उसी के हिसाब से बताता है। उसका साथी भी हाथ के मुताबिक ही टाइल को काटता है और वो कटिंग वहां दीवार पर अच्छे से फिट हो जाता है। मतलब इंची टेप के बिना ऐसा परफेक्ट कट, कभी देखने को नहीं मिलता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये टैलेंट सिर्फ एक कम्यूनिटी के पास है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इससे ज्यादा किसी की किस्मत क्या ही खराब होगी, Video देख आप भी जाएंगे सहमत

आजकल भलाई का जमाना ही नहीं रहा, लड़की को सचेत कर रहा था आदमी मगर मिला ये जवाब, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।