1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो लोग कैसे-कैसे रील बना रहे है, Video देख हंसी और हैरानी दोनों होगी

ये देखो लोग कैसे-कैसे रील बना रहे है, Video देख हंसी और हैरानी दोनों होगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 19, 2025 11:35 am IST,  Updated : Aug 19, 2025 11:35 am IST

कुछ लोग ऐसी-ऐसी रील बनाते हैं कि उन्हें देख हंसी तो आती है मगर यह ख्याल भी आता है कि ऐसे कंटेंट की जरूरत ही क्या थी। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@OGITALA

हर दिन सोशल मीडिया पर सुबह लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ समय भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप बहुत सारे वीडियो देख ही लेते हैं। उन सभी वीडियो के बीच में आपके सामने कुछ ऐसे वीडियो भी आते होंगे जो अतरंगी होने के कारण वायरल हो रहे होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वीडियो देखने के बाद आप हैरान भी होंगे और साथी ही साथ आपको हंसी भी आएगी। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी कपड़े को पकड़े हुए नदी से ऊपर की तरफ आ रहा है। वहीं ऊपर एक लड़की खड़ी है जिसने उसने कपड़े को पकड़ा हुआ है। वैसे तो वो कपड़ा पीछे कहीं बंधा हुआ है मगर वो शायद मदद के लिए खड़ी है। वीडियो में आगे नजर आता है कि वो लड़का जैसे ही ऊपर आ जाता है तो वहीं लड़की जो अभी तक कपड़ा पकड़े हुए वहां खड़ी थी, वो लात मारकर उसे फिर से नदी में गिरा देती है। अब ये क्या था, यह तो समझ में नहीं आया मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @OGitala नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मरता क्या नहीं करता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 46 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्रेजी, नेक्स्ट लेवल नहीं लास्ट लेवल। वहीं एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़के ने खड़े-खड़े इतने लोगों को बेवकूफ बना दिया, Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

बच्चे ने भक्तों पर बरसाए फूल, लगा जैसे श्री कृष्ण स्वयं धरती पर उतर आए, जन्माष्टमी पर वायरल हुआ कान्हा का ये अवतार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।