1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इससे ज्यादा किसी की किस्मत क्या ही खराब होगी, Video देख आप भी जाएंगे सहमत

इससे ज्यादा किसी की किस्मत क्या ही खराब होगी, Video देख आप भी जाएंगे सहमत

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 19, 2025 02:48 pm IST,  Updated : Aug 19, 2025 02:48 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे कि भाई कि कोई गलती नहीं थी फिर भी उसके साथ ऐसा हो गया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@UP_24K

आज के समय में लगभग हर इंसान के हाथ में आपको स्मार्ट फोन देखने को मिल जाएगा। कई सारे लोगों के तो काम ही रुक जाएंगे अगर वो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। आप भी अगर स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आप सोशल मीडिया का भी यूज तो करते ही होंगे। अगर ऐसा है और आप दिन में थोड़ा समय भी बिताते हैं तो फिर आप वहां पोस्ट हुए कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। कई बार आंखों के सामने कुछ ऐसे वीडियो आ जाते हैं जिसे देखने के बाद वीडियो में दिख रहे आदमी के लिए बुरा लगता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपनी बाइक को सिग्नल पर रोककर सिग्नल के ग्रीन होने का इंतजार कर रहा है। उसके पीछे एक कार भी खड़ी नजर आ रही है। तभी वीडियो में दिखता है कि उस आदमी के बाईं तरफ की सड़क पर एक बंदा कार को तेजी से चलाते हुए आता है और अचानक सिग्नल पर आकर वो गाड़ी को ब्रेक मारता है। वो शायद गाड़ी को ब्रेक मारने के साथ मोड़ने का भी प्रयास करता है और इसी वजह से उसकी कार से उस बंद को टक्कर लग जाती है और बिना कुछ किए वो दूर जाकर गिरता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @UP_24k नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हालात जब अच्छे नहीं होते तो खड़े-खड़े भी ठोकर लग जाती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बताओ जरा बेचारे की क्या गलती थी। दूसरे यूजर ने लिखा- गंदा समय इसी को बोला जाता है। तीसरे यूजर ने लिखा- जब वक्त बुरा चल रहा हो तो ऊंट पर बैठे व्यक्ति को भी कुत्ता काट लेता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बुरा समय इसी को कहते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आजकल भलाई का जमाना ही नहीं रहा, लड़की को सचेत कर रहा था आदमी मगर मिला ये जवाब, देखें Video

खेत में लड़ती महिलाओं का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोगों ने लिए जमकर मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।