1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खेत में लड़ती महिलाओं का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोगों ने लिए जमकर मजे

खेत में लड़ती महिलाओं का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोगों ने लिए जमकर मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 19, 2025 12:56 pm IST,  Updated : Aug 19, 2025 02:05 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें द महिलाएं लड़ती हुई नजर आ रही हैं। उनके वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजे लेते हुए खूब सारे कमेंट किए हैं। आइए आपको वीडियो और कमेंट, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SHANAYA01786

हर दिन आप भी सोशल मीडिया पर कुछ समय तो एक्टिव रहते ही होंगे। आप फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने एक बात नोटिस की होगी कि हर दिन कई सारे वीडियो जो लोग पोस्ट करते हैं, उसमें से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। वायरल होने वाले वीडियो तरह-तरह के होते हैं मगर सबसे ज्यादा मजेदार वीडियो ही वायरल होते हैं। इसके अलावा लड़ाई के भी वीडियो खूब वायरल होते हैं जिन्हें देखकर लोग खूब मौज लेते हैं। अभी भी एक लड़ाई का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक खेत में दो महिलाएं आपस में लड़ रही हैं। एक महिला इस दौरान काफी प्रयास कर रही है कि वो दूसरी महिला के पैर पकड़ कर उसे गिर दे। कुछ देर लड़ते हुए दोनों ही महिलाएं नीचे गिर जाती हैं मगर कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था। इसके बाद एक महिला उठती है और वो प्रयास करती है कि दूसरी महिला को नीचे दबाकर विजयी हो जाए मगर वो भी उठ जाती है और लड़ाई चलती रहती है। वीडियो में कोई आदमी भी नजर नहीं आ रहा है जो इनकी लड़ाई रुकवा सके और जो आदमी वहां है, वो तो वीडियो ही बन रहा है। इनकी लड़ाई का कारण वीडियो में पता नहीं चल पाया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Shanaya01786 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पानीपत का तृतीय युद्ध अपने चरम पर है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दादी को जाता है मेरा वोट। दूसरे यूजर ने लिखा- ये जंग तो बहुत धमाके की है। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे उम्मीद है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जल्द ही मामले का संज्ञान लेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत ही दमदार है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

महिला को घूमने का था शौक तो ट्रक ड्राइवर से कर ली शादी, Video हो रहा है खूब वायरल

ये देखो लोग कैसे-कैसे रील बना रहे है, Video देख हंसी और हैरानी दोनों होगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।