1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. NRI दोस्तों की फोटो लेकर डिजिटल गरबा खेलने लगा ये शख्स, नवरात्र के लिए की मजेदार व्यवस्था, Video Viral

NRI दोस्तों की फोटो लेकर डिजिटल गरबा खेलने लगा ये शख्स, नवरात्र के लिए की मजेदार व्यवस्था, Video Viral

Digital Garba Video: सोशल मीडिया पर आपने लोगों को डिजिटल तौर पर कई व्यवस्थाओं का मैनेजमेंट करते देखा होगा। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें शख्स को डिजिटल गरबा खेलते हुए दिखाया गया है।

digital garba, digital garba on Navratri, Navratri digital garba, digital garba viral video, digital- India TV Hindi
Image Source : IG/@VIRAJ_GHELANI डिजिटल गरबा खेलता शख्स।

Digital Garba Video: महाकुंभ का डिजिटल स्नान तो आपको याद ही होगा! उस दौरान संगम न पहुंच पाने पर श्रद्धालुओं ने स्वजन को व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर प्रतीकात्मक स्नान किया था। इसे डिजिटल स्नान नाम दिया गया था। ठीक इसी तर्ज पर इस बार एक कंटेंट क्रिएटर ने नवरात्र पर घर नहीं आ पाए NRI दोस्तों के लिए डिजिटल गरबा की व्यवस्था कर डाली। वायरल वीडियो में शख्स NRI दोस्तों की फोटो हाथ में लेकर गरबा खेलता नजर आया, जिसे सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काफी पसंद किया। 
 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @viraj_ghelani नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में मुंबई के डिजिटल क्रिएटर और अभिनेता विराज घेलानी ने अपने NRI दोस्तों को शामिल होने का एहसास दिलाने का एक अनोखा और दिल को छू लेने वाला तरीका खोजा। उन्होंने अपने दो NRI दोस्तों के कटआउट प्रिंट करके और उनके साथ डांस करके डिजिटल गरबा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए हिंदी कैप्शन लिखा, 'किसी ऐसे व्यक्ति को टैग करें जिसके लिए आप डिजिटल गरबा आयोजित करना चाहते हैं, क्योंकि वे असली मज़ा मिस कर रहे हैं।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

सोशल मीडिया पर तेजी से ये वीडियो वायरल हो गया और त्योहारों के दौरान घर से दूर रहने के एहसास को समझने वाले कई लोगों को यह पसंद आया। हालांकि, इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ आईं। एक यूजर ने टिप्पणी की, 'ये सभी योजनाएं केवल इसी देश में उपलब्ध हैं; भारत शुरुआती लोगों के लिए नहीं है।' दूसरे ने लिखा कि, 'कैलिफोर्निया में हम गरबा सिर्फ 9 दिन नहीं, बल्कि महीनों तक खेलते हैं। और वह भी प्रत्यक्ष रूप से, डिजिटल रूप से नहीं। हाहाहा, लेकिन आपकी दयालुता के लिए धन्यवाद।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें - 
Funny Video: अमेरिका क्या कहता था..! बिहार में ईंट उठाने का ये Desi Jugaad चौंका देगा, वायरल हो रहा मजेदार Video
 

इस बंदे की मॉडलिंग देख फैन हो गईं Bollywood हसीनाएं, एक कंबल से बना दीं ढेरों ड्रेस, Video देख शॉक्ड हुए यूजर्स