1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर एक मोड़ आया और वहीं कांड हो गया, रिक्शे का Video हो रहा है खूब वायरल

सड़क पर एक मोड़ आया और वहीं कांड हो गया, रिक्शे का Video हो रहा है खूब वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे बांग्लादेश का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मोड़ पर रफ्तार कम न करने का क्या नतीजा मिला।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA मोड़ पर रफ्तार में ई-रिक्शा चलाने का नतीजा

दुनिया के अलग-अलग कोने में किस जगह पर क्या हुआ, वो जानने का सबसे सही जगह सोशल मीडिया है क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग जगहों के कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ गंभीर विषयों के बारे में बताते हैं तो अधिकतर वीडियो लोगों के मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अलग-अलग कई वीडियो देखे होंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं और होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में नजर आता है कि एक सड़क पर दो रिक्शा चलते हुए आ रहे हैं। एक रिक्शा जो पीछे है उसका चालक अचानक रफ्तार बढ़ा देता है और वो भी मोड़ के काफी करीब आकर ऐसा करता है। वीडियो बनाने वाला शख्स उसे धीरे चलने के लिए बोलता है मगर वो सुनता ही नहीं है और उसी रफ्तार में मोड़ पर रिक्शे को मोड़ता है। अब इस कारण होता है यह कि मोड़ पर थोड़ा आगे आकर रिक्शा पलट जाती है और चालक के साथ उसमें सवार लोग भी नीचे गिर जाते हैं। रिक्शे कई बार पलटन खाते हुए बगल को छोटे तालाब में गिर जाती है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KreatelyMedia नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फास्ट एंड फ्यूरियस बांग्लादेशी वर्जन।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बांग्लादेश वर्जन, मजा आ गया। दूसरे यूजर ने लिखा- इनसे अच्छे तो बच्चे हैं। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को कमेंट में शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

पुलिस वाले ने कह दी ऐसी बात कि Video हो गया वायरल, लोगे बोले- 'कुछ ज्यादा ही सच बोल दिया'

No Parking के लिए ऐसी वार्निंग आज तक नहीं देखी होगी, देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी