A
Hindi News वायरल न्‍यूज भाई इंडियन Hulk है! शख्स ने गाड़ी निकालने के लिए किया हैरान करने वाला काम, देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

भाई इंडियन Hulk है! शख्स ने गाड़ी निकालने के लिए किया हैरान करने वाला काम, देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

कई बार सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए कुछ ऐसा दिख जाता है जिसे देखने के बाद इंसान की आंखें खुली रह जाती हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral video, viral news, viral photo- India TV Hindi Image Source : X/@VISHALMALVI_ शख्स ने अपने दम पर गाड़ी को किया साइड

सड़क पर जाते समय या फिर कहीं किसी का इंतजार करते हुए लोगों को कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो उनका ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। ऐसे समय में कुछ लोग तो उस नजारे को या फिर घटना को देखते हैं तो कई सारे लोग उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी खूब सारे ऐसे ही वीडियो देखे होंगे जो यूनिक होने के कारण वायरल हुए होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है जो वीडियो के वायरल होने का कारण बना।

शख्स ने ऐसा किया क्या?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक कार के पीछे एक दूसरी कार खड़ी है। वो कार बिल्कुल पीछे तो नहीं है मगर थोड़ी सी है जिसके कारण शख्स अपनी कार को नहीं निकाल पाएगा। अब वो पीछे खड़ी कार के पास जाता है और पीछे वाले टायर के पास से कार को उठाता है और वहां से हटाता है। कुल तीन बार वो ऐसा करता है और अपनी कार को निकालने के लिए जगह बना लेता है। इसके बाद वो अपनी कार की तरफ आ जाता है। अब यह वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बहादुर है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई इंडियन Hulk है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या ऐसा संभव है? चौथे यूजर ने लिखा- बैल बुद्धि है क्योंकि वहां गाड़ी पीछे करने के लिए बहुत जगह थी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हाथी के साथ सेल्फी लेना पड़ गया महंगा, बाइक सवार युवकों को दौड़ाया, VIDEO हुआ वायरल

कंटेंट के नाम पर मलेशियाई इन्फ्लुएंसर ने किया भद्दा मजाक, भरना पड़ा 9.2 लाख का जुर्माना