1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हद है! महिलाओं के कोच में घुस आया शख्स, उतरने की बात पर करने लगा बहस; दिल्ली मेट्रो का Video Viral

हद है! महिलाओं के कोच में घुस आया शख्स, उतरने की बात पर करने लगा बहस; दिल्ली मेट्रो का Video Viral

सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स को महिलाओं के कोच में बहस करते देखा जा सकता है।

delhi metro video, delhi metro viral video, delhi metro women safety, viral video - India TV Hindi
Image Source : IG/@SIMRANPATEL2001 दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल।

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में पुरुष यात्रियों के घुसने का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक पुरुष वुमन कोच में घुस गया और अगले कई स्टेशनों तक नहीं उतरा। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेटिजन्स और यात्री पूछ रहे हैं कि आरक्षित कोच का मतलब क्या रह गया अगर नियम का पालन नहीं होता। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @simranpatel2001 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दिल्ली मेट्रो में ट्रेन की दिशा में पहला कोच महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसमें एक पुरुष को महिलाओं की भीड़ में खड़े देखा गया। महिला ने कैप्शन में लिखा कि, यह एक नियमित घटना बन गई है। या तो 1, 2 या फिर कई सारे पुरुष हमेशा महिलाओं के कोच में घुस जाते हैं। @officialdmrcआप इस बारे में क्या कर रहे हैं?' 

सिक्योरिटी के कहने पर भी नहीं निकला

 सिमरन पटेल ने बताया कि, वो खुद उस कोच में थीं, जहां ये चढ़ा था। माना जा सकता है कि वो गलती से चढ़ गया लेकिन अगले कई स्टेशन वो उतरा भी नहीं। सिक्योरिटी के डांटने के बाद भी वो वहीं खड़ा था। बता दें ​कि, पुरुषों का महिला कोच में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। उल्लंघन पर 250 रुपये का जुर्माना लगता है। फिर भी समय-समय पर वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें पुरुष इस कोच में बैठे नजर आते हैं। 

पहले भी वायरल हो चुके कई वीडियो 

यह समस्या नई नहीं है। पहले भी कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें पुरुषों को कोच से बाहर निकालने की विनती की जाती है लेकिन वे बहस करते हैं या नजरअंदाज करते हैं। कुछ मामलों में नशे की हालत में पुरुष घुस जाते हैं। महिलाओं का कहना है कि सामान्य कोच खाली होने पर भी पुरुष वुमन कोच चुनते हैं, जिससे असुरक्षा बढ़ती है। 

DMRC का नियम क्या कहता है 

डीएमआरसी के नियमों के अनुसार महिला कोच में पुरुष दिखने पर यात्री इमरजेंसी बटन दबा सकती हैं। इससे ड्राइवर से संपर्क होता है और अगले स्टेशन पर सुरक्षाकर्मी कार्रवाई करते हैं। हेल्पलाइन 155370 पर भी शिकायत की जा सकती है। ऐप या आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। कई महिलाएं की शिकायत है कि, तुरंत कार्रवाई नहीं होती या पुरुष जिद पर अड़े रहते हैं। 
गौरतलब है कि, इससे पहले दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर माता-पिता से बिछड़े बच्चे के मिलन का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

'दिल्ली मेट्रो तो लंदन अंडरग्राउंड से भी ज्यादा सेफ...' विदेशी महिला टूरिस्ट्स का रिएक्शन हो रहा वायरल