A
Hindi News वायरल न्‍यूज खैनी खाइयेगा? इस आदमी ने तो बंदर को भी खिला दिया तंबाकू, नहीं देखा होगा ऐसा VIDEO

खैनी खाइयेगा? इस आदमी ने तो बंदर को भी खिला दिया तंबाकू, नहीं देखा होगा ऐसा VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स बंदर को तंबाकू खिलाता दिख रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।- India TV Hindi Image Source : IG/PASWAN_03_007 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बंदर को तंबाकू खिलाता दिख रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को बंदर के साथ देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने हाथ में तम्बाकू रगड़ रहा होता है। थोड़ी देर के बाद जब तम्बाकू बना लेता है तो वह पास में बैठे बंदर को भी तम्बाकू खाने के लिए ऑफर करता है, पहले तो बंदर ने तम्बाकू नहीं लिया, लेकिन बाद में बंदर अपने हाथ से तम्बाकू उठाता और उसे खा भी लेता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @paswan_03_007 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने मजाकिया अंजाद में कैप्शन में लिखा है, 'बिहार में कुछ भी हो सकता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खैनी लवर। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- परंपरा के अनुसार दाहिने हाथ से दो तब लेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे यहां ऐसे ही होता हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- खैनी खाइयेगा का।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

ऐसा जुगाड़ बस इंडिया वाले ही खोज सकते हैं, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ