A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ऑफिस लंच पर वीडियो बना-बनाकर वायरल हो गए ये भाई साहब, कंटेंट देखकर ललचा जाते हैं यूजर्स

Video: ऑफिस लंच पर वीडियो बना-बनाकर वायरल हो गए ये भाई साहब, कंटेंट देखकर ललचा जाते हैं यूजर्स

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे शख्स के फूड व्लॉग चर्चा में है जो ऑफिस लंच पर वीडियो बनाते हैं। इस बार भी इनका एक वीडियो चर्चा में है।

Mouth Watering Food Video, Office Lunch Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News in - India TV Hindi
Image Source : IG/@SOISGAURAV ऑफिस लंच का वीडियो वायरल।

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए क्रिएटर्स हर तरह का कंटेंट बनाते हैं। वायरल होने वाला ज्यादातर कंटेंट ट्रैवल या फूड से जुड़ा होता है। इस बार एक एक ऐसे शख्स का कंटेंट ​क्रिएशन चर्चा में है ​जो अपने ऑफिस लंच के जमकर वीडियो बनाते हैं। ऐसे समय में जब सोशल मीडिया आलीशान लाइफस्टाइल वाले और भड़कीले एडिट्स वीडियो से भरा पड़ा है इन भाई सा​हब के वीडियो बिल्कुल ताजा लगते हैं। उनकी रीलें आमतौर पर एक बहुत ही सरल दिनचर्या का पालन करती हैं। वे दर्शकों को दिखाते हैं कि वे दोपहर के भोजन के लिए क्या ले जाते हैं, ब्रेक के दौरान क्या नाश्ता करते हैं, ऑफिस में चाय या कॉफी कैसे बनाते हैं, और कभी-कभी तो घर आने के बाद क्या पकाते हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @soisgaurav नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि, वे अपने ऑफिस में अलग—अलग समय पर क्या—क्या खा रहे होते हैं। इस वीडियो में उनको 9—5 की जॉब में सुबह मफिन्स, सॉफ्ट ड्रिंक और कुकीज, 10:30 बजे चाय, उसके बाद फ्रूट्स और फिर शाम में कबाब जैसा कुछ खाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में उनको स्वादिष्ट फूड एन्जॉय करते देख यूजर्स भी खुद को रोक नहीं पाते हैं। दर्शकों का कहना है कि उनके वीडियो सुकून भरे और सहज लगते हैं, खासकर इंस्टाग्राम पर हर दिन आने वाले शोरगुल भरे कंटेंट के बीच। उनका शांत स्वभाव, सरल जीवनशैली और देसी आदतें कई लोगों को विदेशों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों की याद दिलाती हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि, 'ऐसा लग रहा है जैसे विदेश में रहने वाले मेरे चाचा वीडियो कॉल कर रहे हों।' दूसरे ने लिखा कि, 'भाई उस ऑफिस में वैकेंसी है क्या?' तीसरे ने लिखा कि, 'इस आदमी ने एक लंचबॉक्स रील से मेरा तनाव दूर कर दिया।' तीसरे ने लिखा कि, 'ऐसा क्यों लग रहा है जैसे मेरे चाचा कनाडा से फोन कर रहे हों?' एक और यूजर ने लिखा कि, 'आखिरकार एक ऐसा इन्फ्लुएंसर मिला जो मुझे कंगाल महसूस नहीं कराता।' एक और ने लिखा कि, 'बिना जबरदस्ती वायरल होने की कोशिश किए कंटेंट देखना कितना अच्छा लगता है।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
वंदे भारत से कितनी अलग है हाइड्रोजन ट्रेन ? स्पीड, लागत या डिजाइन कौन सी चीज है सबसे बेस्ट  

Video : विदेश जाने के बाद भारत वापस क्यों नहीं जाते लोग ? आयरलैंड में रह रहे भारतीय ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई