A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा मगर कैद हो गया युवक, यूपी से सामने आया अनोखा मामला; वायरल हो रहा Video

तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा मगर कैद हो गया युवक, यूपी से सामने आया अनोखा मामला; वायरल हो रहा Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स को पिंजरे में कैद हुए दिखाया गया है। शख्स उस पिंजरे में गलती से कैद हो गया जो तेंदुए के लिए लगाया गया था।

 man got trapped in cage, Bahraich man trapped, Bahraich viral news, viral video, video viral - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पिंजरे में कैद युवक।

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां फखरपुर इलाके में दो दिन पूर्व तेंदुए के हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद वन विभाग की ओर से जंगली जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। गुरुवार की रात ग्राम का रहने वाला एक युवक पिंजरा देखने के लिए उसके अंदर गया तभी अचानक पिंजरा बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद न खुलने पर उसने फोन से ग्राम के लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस को जानकारी दी। 

तेंदुए के लिए बंधी बकरी को बचाने में हुआ कैद 

फखरपुर थाना क्षेत्र में स्थित उमरी दहलो ग्राम में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया था। जिसमें एक बकरी भी बांधी गई थी। गुरुवार की देर रात ग्राम का ही रहने प्रदीप नाम का व्यक्ति पिंजरे को देखने के लिए उसके अंदर चला गया इसी दौरान पिंजरा बंद हो गया। काफी देर तक पिंजरा न खुलने पर उसने फोन से ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उसने बताया कि हम पिंजरा देखने आए थे। लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी जिसके बाद पहुंचे वन कर्मियों ने उसे बाहर निकाला इस दौरान वो करीब दो घंटे तक पिंजरे में कैद रहा।

इनकी भी सुनिए 

इस मामले पर प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि एक व्यक्ति पिंजरे में अंदर गया था। उसी दौरान वो बंद हो गया जानकारी पर टीम को भेज कर उसे बाहर निकाला गया। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
Instagram पर 19 मिनट का MMS लीक होते ही मचा बवाल, देखते ही देखते चर्चा में आया वीडियो
 

दुनिया का इकलौता फल, जिसे ट्रेन और फ्लाइट में नहीं ले जा सकते; मगर स्वाद के सभी दीवाने हैं