A
Hindi News वायरल न्‍यूज मुसीबत में फंसे दिव्यांग दंपति की मदद करते शख्स का Video वायरल, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

मुसीबत में फंसे दिव्यांग दंपति की मदद करते शख्स का Video वायरल, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को दिव्यांग दंपति की मदद करते हुए देखा गया है।

man helping a disabled couple, viral video, viral news in hindi, india tv - India TV Hindi Image Source : IG/@MESSAGE_BY_SALMAN दिव्यांग की मदद करता शख्स।

Viral Video: दिल्ली के एक व्यक्ति के दयालु स्वभाव का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दिव्यांग दंपति और उनका बच्चा व्यस्त सड़क किनारे फंसे हुए हैं और ट्रैफिक में फंसकर बस पकड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी बीच शख्स ने दंपति की परेशानी देखी और उनकी मदद करने का फैसला किया। वी​डियो में शख्स ने पूछा कि, 'क्या आप कहीं जाना चाहते हैं?' तभी उसने जवाब दिया कि, 'हां, हम बस में चढ़ना चाहते हैं।' 

इंस्टाग्राम पर वीडियो 

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर message_by_salman नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स को जब पता चला कि दंपति कश्मीरी गेट के पास स्थित मठ जाना चाहते हैं, तो उन्होंने तुरंत एक ऑटो रिक्शा बुलाया। हालांकि नेत्रहीन व्यक्ति ने पहले तो किराया न दे पाने की चिंता में झिझक दिखाई, लेकिन सलमान ने उन्हें आश्वस्त किया और यात्रा शुरू होने से पहले ही ड्राइवर को पूरा किराया दे दिया। शख्स ने कैप्शन में लिखा कि, 'हे भगवान, यह देखने के बाद अपने जीवन के बारे में शिकायत करने के लिए मुझे खेद है।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

वीडियो को 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका था और सैकड़ों प्रतिक्रियाएं मिली थीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'जरूरतमंदों की मदद करने के लिए भगवान आपको आशीर्वाद दें, बेटे।' दूसरे ने लिखा कि, 'काश हमारे देश में ऐसे दिव्यांग नागरिकों के लिए बेहतर सार्वजनिक व्यवस्था होती। उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।' तीसरे ने लिखा कि, 'सलमान भाई, इस दंपत्ति की मदद करने के लिए आपको बहुत सम्मान। अच्छा काम जारी रखें।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें -
Video: क्या भारत से ऑस्ट्रेलिया जाकर बसना 'ट्रैप' है ? महिला ने शेयर किया एक्सपीरिएंस, सुनकर हैरत में पड़े यूजर्स 

वंदे भारत स्लीपर में ट्रैवल कर चकित रह गई विदेशी महिला, फ्लाइट जैसे अनुभव पर ऐसे किया रिएक्ट; वायरल हुआ Video