1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रैफिक मैनेज करने के लिए सड़कों पर उतरा स्पाइडरमैन, Video सोशल मीडिया पर वायरल

ट्रैफिक मैनेज करने के लिए सड़कों पर उतरा स्पाइडरमैन, Video सोशल मीडिया पर वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रैफिक को हैंडल करते हुए नजर आ रहा है। वो आदमी स्पाइडर-मैन के कॉस्ट्यूम में नजर आता है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/ANI वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आपको वो सब देखने को मिल जाता है जो अतरंगी होता है या फिर लोगों को हैरान करने लायक होता है। आप सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन  तरह-तरह के खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। अभी बारिश का मौसम चल रहा है और इसी बीच सोशल मीडिया पर बारिश से जुड़े कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं मगर हम आपके एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जो आपने अभी तक नहीं देखा होगा। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

बारिश के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो जाना बहुत ही नॉर्मल सी बात है। आपने भी यह सब देखा ही होगा। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि स्पाइडरमैन सड़कों पर उतर गया है और वो वहां ट्रैफिक को क्लियर कर रहा है। दरअसल महाराष्ट्र के ही एक शख्स ने स्पाइडर-मैन का कॉस्ट्यूम पहना हुआ है और वो ट्रैफिक को हैंडल कर रहा है। ऐसा नजारा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर न्यूज एजेंसी ANI ने पोस्ट किया है और उसमें जानकारी देते हुए बताया है कि इस शख्स का नाम शादाब है और वीडियो महाराष्ट्र के भिवंडी का है।

शादाब ने क्या बताया?

स्पाइडर-मैन का कॉस्ट्यूम पहनकर ट्रैफिक को मैनेज करते शादाब ने बताया, 'मैंने देखा कि नगर पालिका के अधिकारी जमा हुए पानी की समस्या को हल करने के लिए यहां नहीं आए थे। फिल्मों में स्पाइडर-मैन को लोगों की मदद करते और जानें बचाते देखकर, मैंने असल ज़िंदगी में भी वैसा ही करने का फैसला किया। मैंने दूसरों की मदद करने और जमा हुए पानी को हटाने का फैसला किया।

यहां देखें ANI का पोस्ट

ये भी पढ़ें-

14 साल की वफादारी के बाद भी कंपनी ने छंटनी में नौकरी से निकाला, शख्स की कहानी जानकर लोगों ने किया रिएक्ट