1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब की कैपेसिटी है भाई! 8 घंटे की शिफ्ट में हर समय खाता रहता है ये शख्स, मेन्यू देख ललचाने लगे यूजर्स

गजब की कैपेसिटी है भाई! 8 घंटे की शिफ्ट में हर समय खाता रहता है ये शख्स, मेन्यू देख ललचाने लगे यूजर्स

सोशल मीडिया पर इन ​दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडिसो में एक शख्स को ऑफिस में केवल खाते हुए देखा गया जिस पर यूजर्स ने हैरत जताई है।

man eats in Office, eating exercise in Office, man eats in Office video, viral video - India TV Hindi
Image Source : IG/@BHATIA.DIARIES शख्स का वीडियो वायरल।

ऑफिस में ज्यादातर कर्मचारी कॉफी और जल्दबाजी में लंच लेकर दिन निकालते हैं, लेकिन एक शख्स का रूटीन इससे बिल्कुल अलग है। नीरज भाटिया नाम के इस व्यक्ति ने अपनी 9 से 5 की नौकरी के दौरान लगभग हर घंटे कुछ न कुछ खाने का वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है। फिर भी लोग उनके भूख के बारे में सवाल पूछ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bhatia.diaries नामक हैंडल से शेयर किया गया है। नीरज भाटिया इंस्टाग्राम पर करीब 14 हजार फॉलोअर्स रखते हैं और नियमित रूप से ऑफिस तथा घर पर खाए गए खाने के वीडियो शेयर करते हैं। उनका एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ, जिसमें वे टिफिन बॉक्सों का पूरा टावर दिखाते हैं। साथ में फल और पूरा खीरा भी नजर आता है। इसके बाद उनकी खाने की टाइमलाइन शुरू होती है, जो लगभग हर घंटे कुछ न कुछ खाने का सिलसिला दिखाती है। 

मेन्यू देख चौंक गए यूजर्स

वीडियो में नीरज शांत भाव से हर घंटे अपना टिफिन खोलते नजर आते हैं। कोई जल्दबाजी नहीं, बस नियमित अंतराल पर खाना। इससे कई लोगों को अपने ऑफिस रूटीन की याद आ गई, जहां सिर्फ एक लंच ब्रेक मिलता है। वीडियो के अनुसार सुबह 9 बजे वे पनीर पराठा खाते हैं। ठीक एक घंटे बाद 10 बजे मैकरोनी का डिब्बा खुलता है। 11 बजे काले चने की बारी आती है। दोपहर 1:30 बजे लंच में चावल, दाल और सलाद दिखाई देता है। इसके करीब एक घंटे बाद 2:30 बजे वे गोलगप्पे खाने निकलते हैं। 3:30 बजे ग्रीन टी आती है और 4:30 बजे समोसे का प्लेट। इस तरह आठ घंटे से कम समय में नौ बार खाने-पीने का सिलसिला चलता है।

वीडियो को मिले 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी इसे 22 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। लोग हैरान हैं कि इतनी बार खाने के बावजूद नीरज कैसे काम करते हैं और उनका वजन कैसे कंट्रोल में रहता है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दिलचस्प हैं। 
कुछ यूजर्स ने लिखा, “यह भूख नहीं, ओलंपिक खेल है।” 
कई लोगों ने पूछा कि क्या वे पूरे दिन बैठकर ही काम करते हैं या व्यायाम भी करते हैं। कुछ ने मजाक में कहा कि ऑफिस में इतना खाना रखना कैसे मुमकिन है और टिफिन बॉक्स कहां से आते हैं। कई फूड लवर्स ने उनके मेन्यू की तारीफ की, खासकर गोलगप्पे और समोसे को। 

कैपेसिटी देख लोगों ने जताई चिंता 

बता दें कि, नीरज नियमित रूप से अपने फूड डायरी शेयर करते हैं। वे होम और ऑफिस दोनों जगहों पर खाए गए खाने का रिकॉर्ड रखते हैं। उनका यह वीडियो ऑफिस लाइफ और खाने की आदतों पर चर्चा छेड़ गया है। कुछ लोग इसे मजेदार और रियलिस्टिक मान रहे हैं, जबकि कुछ स्वास्थ्य संबंधी चिंता जता रहे हैं कि इतनी बार खाने से मेटाबॉलिज्म पर क्या असर पड़ता है। 20 मिलियन व्यूज के बावजूद सवाल बाकी हैं। लोग जानना चाहते हैं कि नीरज का पूरा दिन कैसा गुजरता है, क्या वे इतना खाकर भी फिट रहते हैं और ऑफिस के सहकर्मी उनके इस रूटीन पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। यह वीडियो उन ट्रेंडिंग कंटेंट्स में शामिल हो गया है, जहां आम ऑफिस लाइफ को अलग अंदाज में दिखाया जाता है।  
गौरतलब है कि, इससे पहले ऑफिस लंच पर वीडियो बना-बनाकर वायरल हुए शख्स का वीडियो भी सामने आ चुका है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
'शाम 7 बजे के बाद ऑफिस में अकेले रुकना थेरेपी जैसा लगता है...' शख्स की बताई हुईं वजहें सोच में डाल देंगी; Video