A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वायरल होने के लिए चलती ट्रेन के नीचे लेटा युवक, ऊपर से गुजरी रेल; वीडियो देख भड़के IPS ने लगाई डांट

वायरल होने के लिए चलती ट्रेन के नीचे लेटा युवक, ऊपर से गुजरी रेल; वीडियो देख भड़के IPS ने लगाई डांट

Viral Video Train Stunt: चलती ट्रेन के नीचे लेटकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बन गया है। इसको लेकर पुलिस कमिश्नर ने भी एक्स पर पोस्ट किया है। जानें ये पूरा मामला क्या है।

Train Stunt Viral Video- India TV Hindi
Image Source : @SAJJANARVC/X चलती ट्रेन के नीचे लेटने वाले युवक को पुलिस कमिश्नर ने डांट लगाई है।

Train Stunt Viral Video: तमाम चेतावनियों के बावजूद सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स जानलेवा स्टंट वाली रील बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स रील के चक्कर में चलती ट्रेन के नीचे लेटता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन आने से पहले वह रेलवे ट्रैक पर लेट जाता है और फिर उसके ऊपर से तेज रफ्तार ट्रेन गुजर जाती है। इस लापरवाही पर नेटिजंस में भारी गुस्सा है। इसको लेकर पर हैदराबाद सिटी पुलिस कमिश्नर वी. सी. सज्जनार ने भी रीलबाजों को डांट लगाई है और ऐसा करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।

ट्रेन के नीचे लेटने वाला वीडियो वायरल

हालांकि, वायरल हो रहा यह वीडियो कहां का है और कितना पुराना है, इसका अभी पता नहीं लग पाया है। सोशल मीडिया पर लाखों लोग इसे देख चुके हैं। ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर आरोपी पर एक्शन की मांग कर रहे हैं। उसको गिरफ्तार किए जाने की बात कह रहे हैं।

रीलबाज की हरकत से पुलिस कमिश्नर नाराज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए पुलिस कमिश्नर वी. सी. सज्जनार ने उसके कैप्शन में लिखा, 'वायरल होने के चक्कर में ऐसे काम करना कोई बहादुरी नहीं है। यह मूर्खता की पराकाष्ठा है। इसमें एक सेकंड का अंतर हुआ तो जान जा सकती है। जिम्मेदार बनें, लापरवाह नहीं!'

नेटिजंस ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन

इस वीडियो पर नेटिजंस के रिएक्शन भी देखने वाले हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा कि यह तो बस निर्दोष लोगों की जान खतरे में डालना है। इसकी कड़ी आलोचना होनी चाहिए और नीति निर्माताओं को इस केस में सक्रिय और कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

एक्स यूजर ने की कानून बनाने की मांग

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ये लोग गैरजिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि अपनी हरकतों से दूसरे बच्चों को भी बिगाड़ रहे हैं। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया ने बच्चों के लिए मोबाइल फोन के प्रयोग पर बैन लगाना सही कदम है। हमें भी इसके बारे में सोचना चाहिए। इसको अमल में लाना चाहिए। इस प्रकार की हरकतों पर बैन लगाया जाए और इसके लिए सख्त कानून बनें।

ये भी पढ़ें-

होस्टल रूम छोड़ने से पहले बंदे ने बताई अपनी अजीब प्लानिंग, बातें सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

गजब का रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाते-जाते राज्य ही बदल जाता है