सड़क पर जाते समय हर दिन कोई न कोई ऐसा इंसान दिख ही जाता है जो स्कूटी, बाइक या फिर कार को बहुत ही खतरनाक तरीके से चलाते हुए नजर आते हैं। ऐसे ही लोगों के कारण दूसरे भी हादसे का कारण बन जाते है और इनकी जो हालत होती है, वो तो होती है। आपने भी ऐसे खूब सारे लोग देखे होंगे जो स्कूटी, बाइक या फिर कार को इस तरह से चलाते हैं जैसे उनके पास बहुत सारी जिंदगी बची हुई है या फिर वो कोई सुपरहीरो हैं। अभी भी एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वो किस तरह से स्कूटी चला रहा है कि वीडियो वायरल हो गया।
स्कूटी चलाते हुए लड़का हुआ वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक बंदा जिसने अपनी स्कूटी पर बर्फ लादा हुआ है, वो स्कूटी चलाते हुए जा रहा है। अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि स्कूटी में पैर के पास जो स्पेस होता है, सिर्फ वहीं पर बर्फ है तो आप गलत हैं। उसने वहां तो बर्फ रखा ही है, उसके अलावा उसने सीट पर भी बर्फ रखा हुआ है और खुद एकदम पीछे बैठा हुआ है जहां पर सीट खत्म हो रही है। अब वहां पर बैठकर वो आगे की तरफ झुकते हुए हैंडल को पकड़कर स्कूटी चला रहा है। उसे इतने में भी चैन नहीं मिला। वो इस तरह बैठने के बाद भी स्कूटी को सांप की तरह लहराते हुए नजर आ रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर Ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- मुझे क्यों डर लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- घोस्ट राइडर नहीं इंडियन बर्फ राइडर। तीसरे यूजर ने लिखा- अब पता चला सड़क पर गड्ढे क्यों जरूरी हैं। चौथे यूजर ने लिखा- स्पीड ब्रेकर आने दो एक बार। एक अन्य यूजर ने लिखा- धूम 5 का हीरो।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी रील को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगी, कंटेंट देखने के बाद आप भी ऐसा ही सोचेंगे
ऐसे ही लोगों का टिकट जल्दी कटता है, चलती ट्रेन के साथ शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, Video वायरल