सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन लोग तरह-तरह के वीडियो और फोटो को पहुंचाते हैं। कोई दूसरों का वीडियो बनाकर पोस्ट करता है तो कुछ लोग खुद अलग-अलग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। कुछ लोग इतने अतरंगी वीडियो बनाते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग भी नहीं समझ पाते हैं कि ये क्यों बनाया है और वो वायरल भी होते हैं। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
लड़की ने क्या करते हुए वीडियो बनाया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपने किचन में कैमरे को सेट करती है और फिर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर देती है। रिकॉर्डिंग शुरू करते ही किचन में सबसे ऊपर के स्लैब पर जाकर वहां किसी डिब्बे पर बैठ जाती है। इसके बाद गाना शुरू होता है, 'आ जा यहां, आ जा तुझे प्यार दूं' और वहां ऊपर स्लैब पर बैठी लड़की मना करते हुए नजर आती है। पूरे वीडियो में वो लड़की कुछ और नहीं कर रही है। वो बस ना के लिए सिर हिलाते हुए नजर आती है। अब लड़की ने ऐसा ही अतरंगी वीडियो बनाया और उसके कारण वायरल भी हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @FurqanXpress नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये किस से और किस बात पे रूठी हुई है? अगर आप लोगों में से किसी को पता हो तो प्लीज़ बताने का कष्ट करें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसको लगता है मोमोज नहीं खिलाए हैं बहुत दिनों से। दूसरे यूजर ने लिखा- कैमरा ऑन करके कौन रुठता है। तीसरे यूजर ने लिखा- शायद पे आउट का चक्कर है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसे ही लोगों का टिकट जल्दी कटता है, चलती ट्रेन के साथ शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, Video वायरल
ऐसे तेजस्वी मैकेनिक से तो भगवान ही बचाए, हरकत देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें Video