1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे तेजस्वी मैकेनिक से तो भगवान ही बचाए, हरकत देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें Video

ऐसे तेजस्वी मैकेनिक से तो भगवान ही बचाए, हरकत देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 04, 2025 06:12 pm IST,  Updated : Sep 04, 2025 06:12 pm IST

एक बहुत ही होनहार मैकेनिक का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वायरल होने का कारण उसके काम करने का तरीका है। आप जब वीडियो देखेंगे तो खुद कहेंगे कि ऐसे काम कौन करता है।

Viral video, viral news- India TV Hindi
ऐसा अनोखा मैकेनिक आपने कभी नहीं देखा होगा। Image Source : X/@REALTOFANOJHA

इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अपने क्षेत्र का ही काम सही से नहीं कर पाते हैं। उनके काम को देखने के बाद वो बंदा अपना माथा पीटता है जिसने उसे काम दिया होता है। कई बार वो लोग उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं ताकि दूसरे लोग भी ऐसे लोगों के काम को देख सके। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो कभी न कभी ऐसे किसी अतरंगी इंसान का वीडियो जरूर ही देखा होगा। अभी भी एक बहुत ही कमाल के मैकेनिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

मैकेनिक ने आखिर ऐसा क्या कर दिया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी मैकेनिक से बाइक में साइड मिरर लगवा रहा है। उसे मिरर लगा भी दिया है मगर उसने जिस रिंच से लगाया है, वो अंदर ही फंस गया है। उसने रिंग चाबी से मिरर को लगाया है और इसी वजह से वो बीच में ही फंस गया है। अब वो खोले बिना नहीं निकलेगा। इसके बाद मैकेनिक ने एक और दिमाग लगया है और मिरर खोलने की जगह उसे काट देता है। मिरर के रॉड को काटने के बाद उसमें छोटा सा कोई शीशा लगा देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कांच जरूर लगाऊंगा, थोड़ा रिंग चाबी फंस गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 51 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं यार। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो इंजीनियरिंग सीख कर आया है। तीसरे यूजर ने लिखा- बंदा कह रहा है, कांच तो जरूर लगाऊंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतने तेजस्वी लोग आते कहां से हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Viral Photo: ये हैं रियल हीरो! 6 घंटे जाम में फंसकर ड्राइवर ने महिला को सुरक्षित पहुंचाया घर, अब Rapido ने दिया बड़ा इनाम

गुरुग्राम के कॉर्पोरेट कर्मचारी भी बड़े जुगाड़ू निकले, घर पहुंचने के लिए अपनाया अतरंगी तरीका, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।