1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई को देखकर तो डर भी कांप जाए, गले में सांप लपेटकर घूमता दिखा शख्स, देखें Video

भाई को देखकर तो डर भी कांप जाए, गले में सांप लपेटकर घूमता दिखा शख्स, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 04, 2025 02:34 pm IST,  Updated : Sep 04, 2025 02:34 pm IST

एक ऐसा आदमी का वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे शायद डर ही नहीं लगता है या फिर वो इतने नशे में है कि डर को भी भूल गया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@LEO_MKD83

आज के समय में लोग जब भी बोर होते हैं या फिर कुछ मनोरंजक देखने का मन करता है तो वो सोशल मीडिया पर पहुंच जाते हैं। आप भी शायद ऐसा करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर कई सारे मजेदार वीडियो और फोटो आपकी आंखों के सामने से भी होते हुए जाता होगा। अब कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग तरह-तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट करते ही हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि उसमें एक बंदा नजर आ रहा है और उसने जो किया है, वो देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो में दिख रहा है कि उस बंदे ने अपने गले में सांप को लपेटा हुआ है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि उसने मरे हुए सांप को गले में लटकाया हुआ है तो फिर आप गलत हैं। उसने अपने गले में जिंदा सांप को लपेटा हुआ है और वो उसके साथ टहल रहा है। ऐसा लग रहा है कि उसे डर ही नहीं लगता है। ऐसा भी हो सकता है कि वो नशे में होगा क्योंकि नशे में धुत होने के बाद डर गायब हो ही जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Leo_Mkd83 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बेचारा सांप भी सोच रहा होगा गलत जगह फंस गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या पता सांप को भी चखा दिया हो। दूसरे यूजर ने लिखा- डर के आगे जीत है। तीसरे यूजर ने लिखा- नशेड़ी जैसा आदमी होगा तभी तो सांप जैसे जहरीले चीज से नहीं डर रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कहां-कहां से ऐसे खतरनाक आईडिया लाते हैं लोग, कपल का यह Video देख आंखें रह जाएंगी खुली

दुकानदार की सावधानी हटी और दुर्घटना घटी, आप खुद देखें वायरल हो रहा Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।