1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शौच करने जा रहे बच्चे को पकड़कर पिलाई बीयर, मना करने पर पीटा; VIDEO आया सामने

शौच करने जा रहे बच्चे को पकड़कर पिलाई बीयर, मना करने पर पीटा; VIDEO आया सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 04, 2025 10:19 am IST,  Updated : Sep 04, 2025 10:30 am IST

बालपाटा गांव की घटना है। नाबालिग लड़का खेत में शौच करने जा रहा था, तभी दो युवकों ने पकड़कर उसे कमरे में ले गए और जबरन शराब पिलाई।

बच्चे को जबरन पिलाई बीयर- India TV Hindi
बच्चे को जबरन पिलाई बीयर Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान और नाराज कर दिया है। जिले के कुजंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बालपाटा गांव में एक नाबालिग लड़के को दो युवकों ने जबरन शराब पिलाई। शराब नहीं पीने पर आरोपी युवक उसे पीट भी रहे थे। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब नाबालिग लड़का अपने गांव के पास खेत में शौच के लिए गया था। तभी कंकरडिया गांव के रहने वाले मनोरंजन सामंतराय उर्फ मनुरी और उसका एक साथी, नाबालिग लड़के को बुलाकर एक सुनसान घर में ले गए, जहां वे दोनों शराब पी रहे थे।

पिता ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित लड़के के पिता जगबन्धु स्वाईं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी युवकों ने उनके बेटे को कमरे में बंद करके जबरदस्ती बीयर पिलाई और उसका मजाक उड़ाते रहे। इस घिनौनी हरकत का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

दूसरा आरोपी फरार

शिकायत के आधार पर कुजंग पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, दूसरा युवक फरार है। आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि बच्चों के साथ इस तरह की हरकतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है, ताकि आगे इस तरह की घटनाएं न हों।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें-

Bihar Bandh LIVE: PM मोदी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में बिहार बंद, महिला मोर्चा के हाथों में कमान

Photos: पंजाब में जलप्रलय का मंजर, 1988 के बाद की सबसे भयावह बाढ़ ने सबकुछ डुबाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत