सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को हर दिन कुछ न कुछ दिखाकर पूरी तरह से हैरान जरूर कर देता है। आप भी अगर सोशल मीडिया के यूजर हैं और हर दिन समय मिलने पर कुछ देर भी एक्टिव होते हैं तो फिर आपके सामने भी कई तरह के वीडियो आते होंगे जो अपने कंटेंट के कारण वायरल होते हैं। कभी लोगों की अतरंगी हरकत तो कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करने वालों के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला बहुत ही अतरंगी है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे के सामने इंडियन खाना रखा हुआ है। प्लेट में आलू दम है और एक दूसरे बर्तन में लूची है। बंदा चॉपस्टिक से लूची को उठाता है और प्लेट में रखता है। इसके बाद चम्मच और चॉपस्टिक की मदद से वो लूची और आलू दम को खाने लगता है। उसके खाने का यह तरीका ही वीडियो के वायरल होने का कारण है। आज तक आपने कभी भी किसी को इस तरह से इंडियन खाना खाते हुए नहीं देखा होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर akarshik नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करने वाले शख्स ने बताया है कि उसका कोरियन दोस्त लूची और आलू दम पहली बार खा रहा था। खबर लिखे जाने तक वीडियो को ढाई लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ज्यादा अमीर होने के चोचले। दूसरे यूजर ने लिखा- 10 मिनट का काम 1 घंट में। तीसरे यूजर ने लिखा- ये अपराध है। चौथे यूजर ने लिखा- सीधे जेल भेजो।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गुरुग्राम ट्रैफिक में स्कूटी वालों ने दौड़ाया गजब का दिमाग, Video हो रहा है वायरल
घर से बाहर स्कूटी निकाल रही थी महिला, इस दौरान जो कुछ भी हुआ उसका Video हुआ वायरल