1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कहां-कहां से ऐसे खतरनाक आईडिया लाते हैं लोग, कपल का यह Video देख आंखें रह जाएंगी खुली

कहां-कहां से ऐसे खतरनाक आईडिया लाते हैं लोग, कपल का यह Video देख आंखें रह जाएंगी खुली

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 04, 2025 12:56 pm IST,  Updated : Sep 04, 2025 12:56 pm IST

कमाल का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे कि लोगों के दिमाग में ऐसे आईडिया कहां से आते हैं और वहीं दूसरे लोगों में इतनी हिम्मत कहां से आती है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@DIKSHAYRRR

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जब भी जाएंगे, कुछ न कुछ नया और अतरंगी देखने को मिल ही जाएगा। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी जाते हैं मगर वायरल वही वीडियो या फिर फोटो होते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर न जानें कितनी तरह के वीडियो और फोटो आपने वायरल होते हुए देखा होगा और उसके मुताबिक रिएक्ट भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक कपल डिनर के लिए आया हुआ है। अब ये उनकी पहली डेट है या फिर वो शादीशुदा हैं और ऐसे किसी स्पेशल डे पर डिनर करने के लिए आए हैं, यह तो नहीं पता मगर उनके डिनर की जगह के कारण वीडियो वायरल हो रहा है। पहले तो वो दोनों अपनी चेयर पर बैठते हैं और वो पूरा सेटअप एक केबल से बंधा हुआ है जिसे बाद में हवा में लटका दिया जाता है। अब ऐसे हवा में लटकर डिनर करने के लिए एक अलग ही तरह कि हिम्मत की जरूरत होती है जो हर किसी के पास नहीं होती।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DikshaYrrr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फर्स्ट डेट नहीं लास्ट डेट है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कहां कहां से आईडिया लाते हैं लोग। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सब किस लिए? तीसरे यूजर ने लिखा- ये मरने का सबसे बेवकूफी भरा तरीका होगा। चौथे यूजर ने लिखा- ये डरावना और बहुत खतरनाक है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुकानदार की सावधानी हटी और दुर्घटना घटी, आप खुद देखें वायरल हो रहा Video

भलाई का जमाना ही नहीं रहा! कुत्ते को बिस्किट खिलाना बंदे को पड़ा भारी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।