कभी-कभी लोगों को कुछ ऐसा नजारा दिख ही जाता है कि उसे देखने के बाद लोग बिना कुछ सोचे-समझे अपने फोन का कैमरा चालू करते हैं और तुरंत उस पल को कैद कर लेते हैं। इसके बाद अगला प्रोसेस उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना होता है। अब अगर वीडियो सोशल मीडिया की जनता का भी ध्यान खींच लेता है तो फिर वो वीडियो वायरल हो ही जाता है और उसके बाद लोग भी अपना रिएक्शन देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या दिखा और उसके बाद आपको लोगों के कमेंट्स बताएंगे।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला सफाई कर रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि सफाई करने में ऐसा क्या है कि वीडियो वायरल हो गया। तो बात सफाई की नहीं है बल्कि सफाई किस जगह पर हो रही है, वो ध्यान करने की बात है। वीडियो में नजर आता है कि आंटी खिड़की से बाहर निकल गई हैं और बाहर बची थोड़ी सी जगह पर खड़े होकर वहां सफाई कर रही हैं। अगर वहां से पैर थोड़ा सा भी फिसला तो आंटी सीधे ऊपर पहुंच जाएंगी मगर ऐसा लगता है कि वो अपनी किस्मत को आजमा रही हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर blogcoachmd नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में लिखा है, 'जब आपका OCD आपके ऊंचाई के डर से ज्यादा बड़ा हो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 55 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वो अपनी जिंदगी की नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये पक्का इसने किसी भारतीय मां से सीखा होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ ऐसा जो मेरी मां करेगी। एक यूजर ने लिखा- सिर्फ देखकर मेरे पैर कांप रहे हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
देश चुनौतियों से नहीं ऐसे नमूनों से परेशान है, खाना बनाने का स्टाइल देख आपको आ जाएगा गुस्सा
आंटी जी को तो दर्जन भर ऑस्कर मिलने चाहिए, उनकी एक्टिंग एक बार आप भी देखिए