1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देश चुनौतियों से नहीं ऐसे नमूनों से परेशान है, खाना बनाने का स्टाइल देख आपको आ जाएगा गुस्सा

देश चुनौतियों से नहीं ऐसे नमूनों से परेशान है, खाना बनाने का स्टाइल देख आपको आ जाएगा गुस्सा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 18, 2025 08:57 am IST,  Updated : Jul 18, 2025 08:57 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा खाने की एक डिश बना रहा है मगर वो खाना बना कम रहा है और ड्रामा ज्यादा कर रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में लोग खुद को फेमस करने के लिए अलग-अलग तरीका अपना रहे हैं। अगर खाने-पीने की आइटम बनाने की बात करें तो फिर आप सभी डॉली चायवाले को तो जानते ही होंगे। उसके चाय बनाने का तरीका भी जानते होंगे और इतना अतरंगी होने के कारण ही वो सोशल मीडिया पर इतना फेमस हो गया। अब वो खुद तो फेमस हो गया, अपने पीछे और भी लोगों के दिमाग में यह छोड़ गया कि आप जितने अतरंगी होंगे, उतने ही फेमस होंगे। डॉली चायवाला के बाद हमने कई चाय वालों को देखा जो अतरंगी तरीके से चाय बनाते हुए नजर आए। अब एक नया बंदा आया है जो बहुत ही ड्रामा करते हुए खाने की डिश बना रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा खाने की एक डिश बना रहा है मगर खाना कम बना रहा है और हरकतें ज्यादा कर रहा है। वो पहले तो बटर डालता है मगर फिसलते हुए वो गिर जाता है। इसके बाद वो मिर्च, अदरक, प्याज और भी जो चीज तवे पर डालता है, वो सब फेंक कर डालता है और हर बार कुछ ऐसी हरकत करता है जो आपको गुस्सा दिला देगा। वो पूरे वीडियो में ऐसी ही हरकतें करते हुए नजर आता है जिसके कारण वीडियो भी उसका वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डॉली चाय वाले ने बीमारी फैला दी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नहीं आएगा बिल गेट्स तेरे पास, कितनी भी चिल्ली मार ले। दूसरे यूजर ने लिखा- कभी एक दिन खुद तवा पर न गिर जाए। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे नमूनों ने भारतीय खाने को बहुत बदनाम किया। चौथे यूजर ने लिखा- तमीज से बना ले वरना थप्पड़ भी मार दूंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे खा कर डायरिया जरूर फैलेगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़का कूल बनने के चक्कर में फूल बन गया, लड़की ने दिया ऐसा रिप्लाई कि अब नहीं बोलेगा फालतू

दूल्हन की फोटो खींचते फोटोग्राफर से जल बैठा दूल्हा, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।