अभी बारिश का समय चल रहा है। कई जगहों पर बाढ़ आ रहे हैं तो कई जगह बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करें तो कभी बादल फट रहे हैं तो कभी पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं। वहां से लैंडस्लाइडिंग की भी कई सारी खबरें आ रही हैं। आप अगर न्यूज को फॉलो करते हैं तो फिर आपको यह सब पता ही होगा। ऐसी स्थिति में इंसान से समझदारी दिखानी चाहिए और ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए जहां कोई मुसीबत आ सकती है। मगर कुछ लोग इस बात को समझते ही नहीं और खुद ही मुसीबत के करीब चले जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
शख्स ने ऐसा क्या कर दिया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किसी पहाड़ी इलाके में लैंडस्लाइडिंग के कारण वहां कीचड़ जमा हो गया है। लोग अपनी गाड़ियों को रोककर वहां पर खड़े हैं क्योंकि उस कीचड़ में गाड़ी ले जाने पर वो फंस जाएंगे। वहीं एक बंदा कीचड़ को हल्के में ले लेता है और अपनी कार लेकर निकल जाता है। अब वो जैसे ही अपनी गाड़ी को लेकर आगे निकलता है, कीचड़ में उसकी गाड़ी फंस जाती है। वो गाड़ी को निकालने की कोशिश तो करता है मगर निकल नहीं पाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @iAjay_Banyal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसी मूर्खता करते क्यों है लोग आपदा की स्थिति में।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रील का चक्कर, मौत से टक्कर। दूसरे यूजर ने लिखा- पैसे का घमंड होता है ये ज्यादातर, अच्छा है। तीसरे यूजर ने लिखा- SUV होने का घमंड। चौथे यूजर ने लिखा- फुकरापंती दिखाते हैं मुर्ख।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सब्जी वाले का घपला बताते हुए महिला ने बनाया Video मगर लोगों ने महिला को कर दिया ट्रोल, देखें Video
भाई को देखकर तो डर भी कांप जाए, गले में सांप लपेटकर घूमता दिखा शख्स, देखें Video