भारत के लोगों में भले ही कोई और खूबी हो या फिर न हो, जुगाड़ करना बहुत ही अच्छे से जानते हैं। लोग जैसे ही किसी मुसीबत में पड़ते हैं, कोई न कोई ऐसा जुगाड़ खोज ही निकालते हैं जो उन्हें उस परेशानी से बाहर निकाल लेता है। आपके साथ भी कभी न कभी कुछ ऐसा हुआ ही होगा जब आपने जुगाड़ का सहारा लिया होगा। सोशल मीडिया पर भी हर कुछ दिनों में ऐसा कोई न कोई वीडियो दिख ही जाता है जिसमें लोगों के जुगाड़ नजर आते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें यूनिक जुगाड़ नजर आया। आइए उसके बारे में बताते हैं।
लोगों ने घर जाने के लिए किया पोर्टर
एक वीडियो जो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक मिनी ट्रक आता है। उसमें कुछ लोग सवार होते हैं जो सभी फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। ये भी गुरुग्राम में काम करने वाले कॉर्पोरेट बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया की अलग-अलग पोस्ट की मानें तो ये सभी गुरुग्राम में बारिश के बीच फंस गए थे और इन्हें कैब नहीं मिल रही थी। इसके बाद इन्हीं में से किसी एक ने दिमाग लगाया और उसने वहां से निकलने और घर जाने के लिए पोर्टर बुक कर दिया। इसके बाद वो सभी उसके जरिए वहां से गए। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर g.rohit71 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सभी हीरो कैप नहीं पहनते हैं, कुछ पोर्टर भी चलाते हैं।' वहीं वीडियो पर लिखा है, 'जब उबर और ओला न हो सके तो पोर्टर हो सकता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 72 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर दूसरे अकाउंट से भी खूब पोस्ट किया जा रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसी मूर्खता करते क्यों है लोग आपदा की स्थिति में! शख्स की हरकत का Video वायरल
सब्जी वाले का घपला बताते हुए महिला ने बनाया Video मगर लोगों ने महिला को कर दिया ट्रोल, देखें Video