A
Hindi News वायरल न्‍यूज और भाई आ गया स्वाद! बंदर को हल्के में लेकर बंदे ने कर दी गलती, अब जिंदगी भर रहेगा याद

और भाई आ गया स्वाद! बंदर को हल्के में लेकर बंदे ने कर दी गलती, अब जिंदगी भर रहेगा याद

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको यह पता चल जाएगा कि बंदर से कभी मजे नहीं लेने चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि बंदर ने शख्स के साथ क्या किया।

Monkey, Monkey attack- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी को यह समझ में आ जाएगा कि बंदर मजाक करने की चीज नहीं है। बंदर का कब मूड बदल जाए और वो कब हमला कर दे, कोई नहीं जानता है और यही कारण है कि बंदर को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक बंदर ने शख्स के साथ जो किया, उसे अब वो जिंदगी भर याद रखेगा और इसके साथ ही अब कहीं भी बंदर दिखेगा तो वो उससे 15-20 फीट की दूरी खुद कर लेगा। आइए आपको भी बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल हुए वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स की बाइक पर सबसे आगे एक बंदर बैठा हुआ है। अब किसी के साथ ऐसा होता है तो वो बंदर के वहां से जाने का इंतजार करता है मगर ये भाईसाहब उससे ही मजे लेने के मूड में थे। वो बाइक को बंदर के साथ ही साथ आगे बढ़ाने लगता है। वो पैर से बाइक को आगे करता हुआ नजर आता है मगर अचानक बंदर का मूड बदलता है और वो उस पर हमला कर देता है। बंदर उस बंदे के होंठ के पास ही काट लेता है जिसे अब वो कभी नहीं भूल पाएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बंदर को भाभी समझ के बाइक पर बिठा के ले जा रहा था, बंदर ने किस किया, जिंदगी भर नहीं भूलेगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस लव बाइट को जीवन भर याद रखेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- और भाई आ गया स्वाद। तीसरे यूजर ने लिखा- यादगार रहेगा ये तो। चौथे यूजर ने लिखा- जानवर जानवर ही होते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत बुरा हुआ इस बंदे के साथ। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कपड़े धोने का यही तरीका देखना बाकी रह गया था, आज वायरल Video में वो भी देख लिया

जिम में पकड़ा गया चोरी करने गया चोर, फिर दी ऐसी सजा जिसे देख आ जाएगी हंसी, Video हुआ वायरल