हर साल दिसंबर की 31 तारीख को लोग पुराने साल को विदा करते हैं और अगले साल का स्वागत बहुत ही खुशी और उम्मीदों के साथ करते हैं कि नया साल बहुत ही अच्छा जाएगा। आपने भी इन्हीं उम्मीदों के साथ 2025 का स्वागत किया होगा मगर अभी आधा साल ही बीता है और कई सारी ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। उन्हें एक साथ रखते हुए एक शख्स ने उसपर एक गाना बनाया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने गाने में किन घटनाओं को रखा है और उसके बाद आप गाना भी सुनिएगा।
गाने में शख्स ने किन घटनाओं का किया जिक्र
अभी जो गाना वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में शख्स लोगों से पूछ रहा है कि 2025 में क्या देखा। इसके बाद वो बोलता है कि हमने वक्त से पहले मॉनसून देखा। मई के महीने में जून देखा इसका मतलब वो भीषण गर्मी की बात कर रहा है। इसके बाद वो हनीमून पर हुई राजा रघुवंशी की हत्या की बात करता है। गाने में आगे वो पहलगाम आतंकी हमले की भी बात करता है। इसके बाद भारत की प्रतिक्रिया यानी ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र करता है। इतना ही नहीं वो ड्रम हत्याकांड को भी गाने में बताता है। वो RCB फाइनल और अंत में अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की भी बात करता है। आप खुद एक बार वो गाना सुनिए।
यहां सुनें वायरल हो रहा गाना
आपने अभी जो गाना सुना उसे इंस्टाग्राम पर garamkalakar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, '2025 आधा अभी बाकी है, बस कर खुदा इतना अभी काफी है।' खबर लिखे जाने तक गाने को 62 लाख 46 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। गाने को सुनने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में आकर गाना लिखने वाले शख्स की खूब तारीफ की है। अलग-अलग इमोजी के जरिए भी अपना रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आंटी जी रील के बुखार से बुरी तरह से प्रभावित हैं, हरकत देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे
रेंट पर देने के लिए शख्स ने दिखाया रूम और बताया किराया, Video देख लोगों कही ये बात